रायपुर

Weather Update : अरब सागर में बढ़ी नमी, अब कुछ ही घंटों में छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भयंकर बारिश…IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : प्रदेश में उमस भरी गर्मी के बीच अच्छी खबर सामने आई हैं। फिलहाल कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही हैं। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई हैं।

2 min read
Jul 14, 2023
Weather Update : अरब सागर में बढ़ी नमी, अब कुछ ही घंटों में छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भयंकर बारिश

Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मानसून की बेरुखी देखने को मिल रही है। इससे लोगों उमस भरी गर्मी से काफी परेशान हैं। जिसके बाद अब लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अब प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई हैं। उन्होंने 15 जुलाई यानी कल से तेज बारिश होने की संभावना जताई हैं।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से एक सिस्टम इस वक्त सक्रिय है, जिसके चलते सरगुजा संभाग में झमाझम बारिश (IMD Alert) हो सकती हैं। वहीं अरब सागर से आने वाली नमी के चलते बाकि जिलों में भी बारिश होगी। इसके चलते मौसम विभाग में अलर्ट भी जारी किया हैं।

बारिश नहीं होने से बढ़ रहा तापमान

Weather Update : छत्तीसगढ़ में अच्छी वर्षा नहीं होने से तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही हैं। बीते दिन प्रदेश का रायगढ़ जिला सबसे गर्म रहा। जहां का तापमान 36.6 डिग्री पहुंच गया है। वहीं रायपुर में 33 डिग्री, जांजगीर जिले में 36.6, बलौदाबाजार में 33.9, बिलासपुर में 33.2, और मुंगेली में 33.5 डिग्री तापमान का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। बारिश नहीं होने से रात के (CG Weather Alert) तापमान में भी असर देखने को मिल रहे हैं।

इन जिलों में होगी तेज बारिश

CG Monsoon Update : प्रदेश में अगले 24 घंटे में इन जिलों मे गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना बनी हुई हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, लखनऊ, मुजफ्फरपुर, दिल्ली, बालूरघाट और उसके बाद उत्तर पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई हैं। वहीं एक ऊपरी हवा चक्रवाती सिस्टम जो दक्षिण (Monsoon Update) उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके चलते प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

weather in chhattisgarh 10 days
weather in raipur
chhattisgarh weather alert today
weather forecast raipur next 15 days
weather
weather raipur, chhattisgarh
weather in chhattisgarh tomorrow

Published on:
14 Jul 2023 02:47 pm
Also Read
View All