रायपुर

Traffic Jams Helpline number: ट्रैफिक जाम के लिए भी अब हेल्पलाइन नंबर जारी, गूगल मैप से भी होगी निगरानी

Traffic Jams Helpline number: ट्रैफिक जाम की लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
2 min read
Apr 10, 2026
Traffic Jams Helpline number: ट्रैफिक जाम के लिए भी अब हेल्पलाइन नंबर जारी, गूगल मैप से भी होगी निगरानी
ट्रैफिक जाम के लिए भी अब हेल्पलाइन नंबर जारी (Photo AI)

Traffic Jams Helpline number: @नारद योगी। शहर में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए अब ट्रैफिक पुलिस ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर में कॉल करते ही ट्रैफिक पुलिस संबंधित स्थान पर पहुंच जाएगी। पुलिस ने मोबाइल नंबर- 9479210632 जारी किया है।

इसके अलावा गूगल मैप के जरिए भी शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति पर नजर रखी जा सकती है। इसके आधार पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग किया जा सकता है। ट्रैफिक जाम की लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसमें जाम लगने पर आम नागरिक तत्काल इसकी सूचना कॉल करके या वाट्सअप के माध्यम से यातायात पुलिस को दे सकते हैं।

आईटीएमएस के जरिए निगरानी

ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने पर आईटीएमएस-कंट्रोल रूम के जरिए पेट्रोलिंग टीम को तत्काल मौके पर भेजा जाएगा। इसके अलावा गूगल मैप के माध्यम से भी जाम लगने वाले स्थानों की निगरानी की जाएगी। नागरिक भी गूगल मैप से जाम की स्थिति का पता लगा सकते है और जाम की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते है।

रंगों से जानें ट्रैफिक का हाल

गूगल मैप में ट्रैफिक की स्थिति को अलग-अलग रंगों के माध्यम से दर्शाया जाता है। हरा रंग यातायात के सुचारू संचालन को दिखाता है, जबकि पीला रंग मध्यम गति का संकेत देता है। लाल रंग का मतलब है कि यातायात धीमी गति से चल रहा है या सिग्नल पर रुका हुआ है। वहीं मेहरून रंग पूरी तरह से जाम की स्थिति को दर्शाता है।

यातायात पुलिस का कहना है कि इस पहल से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। नागरिकों के सहयोग से यह व्यवस्था और प्रभावी बनेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अव्यवस्था या जाम की स्थिति बनने पर तुरंत सूचना दें। इससे शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

नागरिकों से सहयोग की अपील

यातायात विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले गूगल मैप जरूर देखें, जाम वाले रास्तों से बचकर वैकल्पिक मार्ग चुनें, कहीं भी जाम दिखे तो तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना दें, पुलिस का मानना है कि जनता के सहयोग से शहर को जाम मुक्त बनाया जा सकता है।

Updated on:
10 Apr 2026 12:29 pm
Published on:
10 Apr 2026 12:29 pm