रायपुर

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का फूटा भांडा, यहां FB और Whatsapp पर एक मैसेज भेजते ही मिल जाती थी लड़कियां

इस रैकेट में कोलकाता जैसे बड़े शहर की लड़की शामिल है। रायपुर की एक महिला दलाल के घर पर यह धंधा चल रहा था।

2 min read
Aug 15, 2018
Feature image

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांडा फूटा। इस रैकेट में कोलकाता जैसे बड़े शहर की लड़की शामिल है। रायपुर की एक महिला दलाल के घर पर यह धंधा चल रहा था। बीते कुछ दिनों से महिला के घर पर अंजान लड़के लड़कियों का आना जाना बहुत बढ़ गया था। जिसे देखते हुए कॉलोनी वालों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करके 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।इस सेक्स रैकेट को चलाने के लिए फेसबुक, वाट्सएप चैट के साथ इंटरनेट कालिंग का भी इस्तेमाल हो रहा था।

दरअसल, ये मामला रायपुर के अवंति विहार ढेबर सिटी का है।इस कॉलोनी के एक घर में पिछले 10 दिनों से अंजान लड़के लड़कियों का आना जाना बहुत बढ़ गया था।जिससे कॉलोनी वालों को महिला पर शक होने लगा। इस बात की सूचना कॉलोनी वालों ने तुरंत ही पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार की रात 10:30 बजे संदिग्ध घर पर रेड मारी।

जहां पुलिस को कोलकाता की रहने वाली एक 30 साल की युवती आपत्तिजनक जनक हालत में मिली। इसके अलावा पुलिस ने रायपुर की एक 40 साल की महिला दलाल को भी गिरफ्तार किया। जिस घर में धंधा चल रहा था , इसी महिला दलाल का था।10 दिन पहले कोलकाता से ये लड़की रायपुर आई थी। जिसे महिला दलाल अलग अलग लोगों के पास भेजा करती थी।

पुरानी बस्ती के सीएसपी कृष्णा पटेल ने बताया कि इस छापेमारी में पुलिस को घर से एक डायरी मिली है। जिसे जप्त कर लिया गया है। इसके अलावा दोनों महिलाओं के मोबाइल फोन भी हिरासत में ले लिए गए है।कॉल डिटेल्स में रायपुर के कुछ लोकल नंबर भी सामने आए है। जिनकी जांच की जा रही है।साथ की दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला दलाल किसी को भी कॉल नहीं करती थी। बातचीत के लिए फेसबुक और वाट्सएप के जरिए ही बात करती थी।कॉल करने के लिए महिला दलाल इंटरनेट कालिंग का भी इस्तेमाल करती थी।

Updated on:
31 Aug 2018 01:34 pm
Published on:
15 Aug 2018 11:32 am