रायपुर

राजधानी के मॉडल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा चाक – चौबंद, ड्रोन कैमरे से रख रहे निगरानी

चार नवंबर तक सुरक्षा घेरे में मॉडल स्टेशन, बुकिंग काउंटर से यात्रियों के लगेज पर रखी जा रही पैनी नजर।

2 min read
Oct 25, 2019
राजधानी के मॉडल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा चाक - चौबंद, ड्रोन कैमरे से रख रहे निगरानी

रायपुर . राजधानी के मॉडल स्टेशन को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। त्योहारी आवाजाही बढऩे के साथ ही धनतेरस पर्व से लेकर 4 नवंबर तक रेलवे सुरक्षा बल की चौकसी बढ़ गई है। शुक्रवार को ड्रोन कैमरे से स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म व वेटिंग हॉल की जांच कराई गई। इस समय यात्रियों की आवाजाही 50 से 60 हजार तक पहुंच गई है। सुरक्षा को देखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों से लगेज लेकर उतरने वाले यात्रियों का परखा जा रहा है। इससे पहले दशहरा पर्व पर ड्रोन कैमरा लगाया गया था।

स्टेशन में इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम लागू होने के साथ ही रेलवे सुरक्षा अमला अलर्ट पर है। जनरल टिकट काउंटर से लेकर प्लेटफार्म यात्रियों से भरे हुए हैं। हर आने-जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह से पैक चल रही है। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन के मुख्य गेट के साथ ही प्लेटफार्म पर तैनात है।

गुढिय़ारी तरफ भी चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। स्टेशन की बड़ी ओवरब्रिज पर सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। आरपीएफ रायपुर पोस्ट प्रभारी दिवाकर मिश्रा के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की मंडल आयुक्त अनुराग मीणा लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए कड़ी चौकसी की जा रही है।

इसके तहत परिसर की पार्र्किंग से लेकर बुकिंग काउंटर और यात्रियों के लगेज पर पैनी नजर रखी जा रही है। ड्रोन कैमरे लगातार 4 नवंबर तक निगरानी कराई जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा बल का डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on:
25 Oct 2019 10:37 pm
Also Read
View All