रायपुर

हिंदी लेखकों और पाठकों का मंच है “कलम रायपुर”, लंदन में भी सुनने को जुटते हैं हिंदीप्रेमी

हिंदी एक समृद्ध भाषा है। इसने हर भाषाओं को खुद में समाहित किया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2018, 7:32 PM IST
hindi diwas
हिंदी लेखकों और पाठकों का मंच है "कलम रायपुर", लंदन में भी सुनने को जुटते हैं हिंदीप्रेमी

ताबीर हुसैन @रायपुर. हिंदी एक समृद्ध भाषा है। इसने हर भाषाओं को खुद में समाहित किया है। स्कूलों, सरकारी संस्थानों में हिंदी सप्ताह और हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। लेकिन बात यही आती है कि आखिर हिंदी दिवस मनाने की जरूरत क्यों पड़ी। दरअसल 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी।

संस्था से रूबरू करा रहे हैं जो हिंदी को बढ़ावा दे रही हैं।

आनंद वाचनालय : 500

राजधानी में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हर महीने कार्यक्रम होता है जिसका नाम है कलम रायपुर। यहां इसके संचालन की जिम्मेदारी कांशी मेमोरियल सोसायटी के पास है। गौरव शुक्ला ने बताया कि इसकी शुरुआत कोलकाता के प्रभा खेता फाउंडेशन से हुई है। रायपुर, जयपुर और पटना में इसका आयोजन एक साथ शुरू हुआ था जो अब 18 शहरों में नियमित चल रहा है।

लंदन में भी एक शाखा है। कलम का आयोजन शहर की एक होटल में हर महीने होता है। इसमें किसी एक साहित्यिक शख्सियत को आमंत्रित किया जाता है। दर्शकों की संख्या को सीमित किया गया है। 25 एेसे लोगों को बुलाया जाता है जो विभिन्न वर्गों से हों, लेकिन हिंदी के प्रति सम्मान रखने वाले हों। अभी तक 32 साहित्यिक हस्तियों को बुलाया जा चुका है।

अग्रसेन कॉलेज में पत्रकारिता के छात्रों को हिंदी सुधारने का परंपरागत तरीका आज भी अपनाया जा रहा है। विभाग अध्यक्ष आकांक्षा दुबे ने बताया कि हम प्रतिदिन छात्रों को एक विषय देते हैं और उन्हें इस पर इमला लिखने कहा जाता है। रोज होने वाले अभ्यास से छात्रों की हिंदी में काफी सुधार आता है। ये जरूर है कि तरीका पुराना है, लेकिन असरदार भी।

दुनियाभर में दुबई एक एेसा देश है जहां हिंदुस्तानी तलाशने नहीं पड़ते। रायपुर की विभूति मूथा दुग्गड़ पिछले 10 साल से वहां रह रही है। उन्होंने एक बार महसूस किया कि कई एेसे भारतीय हैं जो अच्छा लिख सकते हैं, लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल रहा।

विभूति ने इसके लिए सोचना शुरू कर दिया। इंस्टा पर एक कैफे वाले से संदेश भेजा। कैफे वाले ने उन्हें बात करने बुलाया। बातचीत के बाद कैफे में हिंदी कविताओं को लेकर कार्यक्रम करने पर सहमति बन गई। अब तक कई कार्यक्रम हो चुके हैं। विभूति कहती हैं कि मैं यहां मोटिवेशनल इवेंट भी करती हूं जिसमें पूरे उदाहरण भारतीय कामयाब लोगों के ही रहते हैं। जब कोई मुझे कहता है कि आपके जरिए हमें इंडियन लोगों के बारे में पता चला तो गर्व का अहसास होता है।

हिंदी को दूसरी भाषा के तौर पर इस्तेमाल करने वाले अन्य भारतीयों को मिला लिया जाए तो देश के लगभग 75 प्रतिशत लोग हिंदी बोल सकते हैं। भारत के इन 75 प्रतिशत हिंदी भाषियों सहित पूरी दुनिया में तकरीबन 80 करोड़ लोग ऐसे हैं, जो इसे बोल या समझ सकते हैं।

Updated on:
14 Sep 2018, 7:32 PM IST
Published on: