12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में छठ पूजा की तैयारी शुरू, 13 नवंबर को नहाय-खाय और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन

Chhath Mahaparv: रायपुर में छठ महापर्व 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। 15 नवंबर को नेहरू घाट और घठोरिया पारा में संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

image

विनोद जैन

•

Updated: 12 Nov 2026, 1:07 PM IST

Chhath Puja

13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व (Photo Source- Patrika Create)

विनोद जैन/Chhath Puja: रायपुर में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। चार दिनों तक चलने वाला यह पवित्र पर्व 13 नवंबर शुक्रवार से शुरू होगा। इसकी शुरुआत नहाय-खाय की परंपरा के साथ होगी। वहीं, 16 नवंबर सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। छठ पूजा के दौरान रायपुर के त्रिवेणी संगम स्थित नेहरू घाट और घठोरिया पारा के छठ घाट पर विशेष आयोजन होंगे। दोनों घाटों के बीच करीब 100 मीटर की दूरी है। यहां व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगे। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Nehru Ghat Raipur: 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा छठ महापर्व

छठ महापर्व के पहले दिन 13 नवंबर शुक्रवार को नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाएगी। इस दिन व्रती सुबह पवित्र स्नान कर घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करेंगे। इसके बाद शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण किया जाएगा। नहाय-खाय के साथ ही व्रती चार दिनों तक चलने वाले कठिन अनुष्ठान का संकल्प लेंगे। छठ पूजा में साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दौरान घरों में भी पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

14 नवंबर को होगा खरना, शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

छठ पूजा के दूसरे दिन 14 नवंबर शनिवार को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखेंगे और शाम को भगवान सूर्य तथा छठी मैया की पूजा करेंगे। खरना के प्रसाद में गुड़ की खीर, रोटी और अन्य पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं। पूजा के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं और परिवार के सदस्यों में भी इसका वितरण किया जाता है। खरना के बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इस दौरान व्रती बिना अन्न और जल ग्रहण किए छठी मैया और सूर्यदेव की आराधना करते हैं।

15 नवंबर को अस्त होते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

छठ महापर्व के तीसरे दिन 15 नवंबर रविवार को सबसे प्रमुख संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन रायपुर के नेहरू घाट और घठोरिया पारा स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। व्रती महिलाएं और पुरुष पूजा की सामग्री से सजे सूप और दउरा लेकर घाट पहुंचेंगे। इसमें नारियल, केला, गन्ना, ठेकुआ और मौसमी फल रखे जाएंगे। शाम को नदी और जलाशयों में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीत और भजन गूंजेंगे। परिवार के सदस्य भी इस पूजा में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन

छठ महापर्व के अंतिम दिन 16 नवंबर सोमवार को सुबह उषा अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए व्रती सूर्योदय से पहले ही घाटों पर पहुंच जाएंगे और भगवान सूर्य के उदय होने की प्रतीक्षा करेंगे। सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद उन्हें जल अर्पित कर परिवार की खुशहाली, संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करेंगे और करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा होगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।

रायपुर के त्रिवेणी संगम में भरा है नदी का पानी

इस बार रायपुर के त्रिवेणी संगम में नदी का पानी लबालब भरा हुआ है। ऐसे में नेहरू घाट और घठोरिया पारा स्थित छठ घाट पर पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की अच्छी भागीदारी रहने की उम्मीद है। दोनों घाटों पर छठ पूजा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। पर्व के नजदीक आते ही घाटों पर तैयारियां भी तेज होने की संभावना है। छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में परिवार अपने सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करेंगे।

Ghat Ghoriya Para: डूबते और उगते सूर्य की पूजा का है विशेष महत्व

छठ महापर्व की सबसे खास परंपरा यह है कि इसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य की पूजा की जाती है। सूर्यदेव को प्रत्यक्ष देवता मानकर उनकी उपासना की जाती है। यह पर्व प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति आभार जताने का प्रतीक है। इसमें शुद्धता, संयम और कठिन तपस्या का विशेष महत्व होता है। ठेकुआ, चावल के लड्डू, गन्ना, नारियल, केला और मौसमी फल छठ पूजा के प्रमुख प्रसाद माने जाते हैं। रायपुर में भी चार दिनों तक छठी मैया के गीतों और सूर्य उपासना के साथ भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा।