दो प्रोफेसरों पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का भी आरोप, कल होगा मांगों पर अंतिम निर्णय
रायपुर. हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय के छात्र अब भी हड़ताल पर अड़े हुए हैं। नए कुलपति आर.एस. शर्मा ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के साथ ही हड़ताली छात्र-छात्राआें से चर्चा की। चर्चा के दौरान छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। आज HNLU छात्र लगभग 3 बजे पैदल मार्च निकालेगे।
छात्राओं ने तल्ख लहजे में कहा कि शिक्षक उनके पहनावे पर अभद्र टिप्पणियां करतें हैं। यही नहीं, छात्राओं ने अपने साथ हुए यौन उत्पीडऩ की कहानियां भी कुलपति को सुनाई। छात्रों ने लिखित में अपनी समस्याओं से कुलपति को अवगत कराया, जिसके बाद सकारात्मक आश्वासन मिलने पर छात्रों ने अध्ययन-अध्यापन कार्य विधिवत शुरू करने पर सहमति जताई है। वहीं, कुलपति की ओर से प्रबंधन और अन्य पक्षों से चर्चा के बाद दो दिनों बाद निर्णय लेने का आश्वासन छात्र-छात्राओं को दिया है। हालांकि चर्चा के बाद छात्रों का कहना है, कि जब तक हमारी मांगे पूर्ण रूप से नहीं मानी जाएंगी हम हड़ताल पर डटे रहेंगे। इस दौरान छात्रों ने दोपहर २:३० बजे कक्षाएं पूरी होने के बाद से परिसर में ही विरोध जारी रखेंगे। वहीं, छात्रों के अनुसार इस अवधि के दौरान उनकी सभी मांगों पर अंतरिम अनुमति दे दी गई है, जबकि अंतिम फैसला दो दिनों बाद ही हो पाएगा।
सोमवार देर रात विवाद के बाद शुरू हुई छात्र-छात्राओं की हड़ताल पिछले ५० घंटों से जारी है। सभी छात्राएं अपनी मांगों को लेकर कुलपति से चर्चा के बाद भी विरोध स्वरूप परिसर में एकत्रित होकर बैठे हुए हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष स्नेहल रंजन शुक्ला ने बताया, कि चर्चा में सकारात्मक आश्वासन मिला है, साथ ही मांगों को अंतरिम तौर पर स्वीकार कर लिया गया है।
छात्राओं ने कुलपति से कहा कि शॉर्ट अटेंडेस होने की स्थिति में कुछ प्रोफेसर उन्हें डांस करके दिखाने की मांग करते हैं। वे कहते हैं कि डांस करके दिखाने पर ही हाजिरी लगाई जाएगी। इस पर कुलपति की ओर से जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। साथ ही अधिकारियों के नाम अभी गुप्त रखने को कहा है।
छात्राओं ने हॉस्टल वार्डन के खिलाफ जबरदस्ती बंदिशें लगाने की शिकायत की जा रही है। साथ ही कुछ छात्राओं ने उन पर अभद्रता और दुव्र्यवहार की भी शिकायत दर्ज कराई है। इसे देखते हुए वार्डन की ओर से प्रबंधन को इस्तीफे की पेशकश की गई थी, जिसे प्रबंधन की ओर से नामंजूर कर दिया है। वहीं, सूत्रों के अनुसार पूर्व कुलपति की पत्नी होने की वजह से प्रबंधन एेसा करने से कतरा रहा है।
डॉ. अयान हाजरा, कुलसचिव, राष्ट्रीय हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय