13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में मुख्यमंत्री आवास के बाहर हंगामा! गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से भिड़ंत के बाद आरोपी हिरासत में

Chhattisgarh CM House: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी आवास के सामने मंगलवार सुबह एक शख्स ने गाड़ियों के शीशे तोड़कर हंगामा किया।
2 min read
Google source verification
CM Residence Incident

रायपुर में CM हाउस के सामने हंगामा (Photo Source- Patrika)

CM Residence Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी आवास के सामने हंगामे की घटना सामने आई। जहां एक अज्ञात शख्स ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेट के पास गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और उत्पात मचाने लगा। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शख्स को काबू में लेकर हिरासत में ले लिया। पुलिस उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Raipur Breaking News: मुख्यमंत्री आवास के पास अचानक मचने लगा हंगामा

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेट से कुछ दूरी पर एक शख्स ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उसने वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। अचानक हुई तोड़फोड़ के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने और काबू में करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस दौरान शख्स और सुरक्षा कर्मियों के बीच काफी देर तक झूमाझटकी भी हुई।

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुटने लगी। आसपास चाय-पान के ठेले लगाने वाले लोगों और सुबह की सैर के लिए निकले लोगों ने भी हंगामे का नजारा देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस और शख्स के बीच हुई झूमाझटकी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर शोरगुल सुनाई दिया। कुछ लोगों ने गोली चलने जैसी आवाज सुनने की बात भी कही है। हालांकि, गोली चलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिसकर्मियों को शख्स को काबू में करने के लिए मशक्कत करते देखा गया। बताया जा रहा है कि हंगामा कर रहे शख्स को रोकने के दौरान पुलिस और उसके बीच काफी देर तक खींचतान चलती रही। आखिरकार पुलिस ने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया।

Chhattisgarh CM House: सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शख्स को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक शख्स की पहचान, हंगामा करने के पीछे की वजह और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों के बारे में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी। मुख्यमंत्री आवास जैसे संवेदनशील स्थान के पास हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं। फिलहाल, घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग