Ravi Kishan Statement: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा सांसद रवि किशन ने इंडी गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में भाजपा को हराने में असफल रहने के बाद विपक्षी दल विरोध-प्रदर्शन के जरिए आम जनता को परेशान कर रहे हैं। रवि किशन ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके नाम पर सड़कें जाम करना, हिंसा करना और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाना उचित नहीं है।