12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल! 6 अनुभाग अधिकारियों के विभाग बदले, देखें नई पोस्टिंग

Chhattisgarh Administrative Reshuffle: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 6 अनुभाग अधिकारियों के विभाग बदलने के आदेश जारी किए हैं।
2 min read
Google source verification
BREAKING

BREAKING: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल!(photo-patrika group)

BREAKING: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंत्रालय संवर्ग के 6 अनुभाग अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को नए विभागों में पदस्थ किया गया है। इस बदलाव में राजपाल बघेल की पूर्व में जारी पोस्टिंग में भी संशोधन किया गया है। वहीं, मुश्ताक अली अंसारी, ब्रजेश अग्रवाल, गुलाब साव और ज्योति पटेल सहित अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारी अपने नए विभागों में कामकाज संभालेंगे।

Chhattisgarh Ministry Transfer: राजपाल बघेल की पोस्टिंग में संशोधन

जानकारी के मुताबिक, राजपाल बघेल को 29 सितंबर को खनिज विभाग में पदस्थ किया गया था। अब उनकी इस पोस्टिंग में संशोधन करते हुए उन्हें साप्रवि-10 में पदस्थ किया गया है। वहीं, उनकी जगह मुश्ताक अली अंसारी को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) से स्थानांतरित कर खनिज विभाग में पदस्थ किया गया है।

इन अधिकारियों के भी बदले विभाग

मंत्रालय संवर्ग में किए गए इस फेरबदल के तहत अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। ब्रजेश अग्रवाल को नगरीय प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में पदस्थ किया गया है। वहीं, गुलाब साव को वित्त विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग भेजा गया है। इसके अलावा ज्योति पटेल को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी)-9 से स्थानांतरित कर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग में पदस्थ किया गया है।

मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से किए गए इन बदलावों के बाद संबंधित अधिकारियों को नए विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल का उद्देश्य मंत्रालय के कामकाज के तहत अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव करना है।