रायपुर

रायपुर- बिलासपुर में लू जैसे हालात, पारा पहुंचा 45 डिग्री के करीब

अभी नौतपा शुरू नहीं हुआ है लेकिन, गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। शनिवार को राजधानी में दिनभर लू के हालात रहे।

less than 1 minute read
May 24, 2020
hot weather

रायपुर. अभी नौतपा शुरू नहीं हुआ है लेकिन, गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। शनिवार को राजधानी में दिनभर लू के हालात रहे। अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में भी अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रहा। सुबह 8 बजे से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए थे। जो सूरज ढलने तक रहा।

सूरज जाने के बाद देर शाम तक गर्म हवा चलती रही। इससे उमस से लोग रात तक परेशान होते रहे। राजधानी में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। पिछले साल 28 मई को 45.8 डिग्री सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया था। पिछले साल का रिकॉर्ड अभी नहीं टूटा है।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में प्रदेश के बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा, और बस्तर संभाग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रदेश के रायपुर व बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक तथा से संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे।

मौसम विज्ञानी एचपी चंदा के अनुसार उत्तर पश्चिम दिशा से प्रदेश में गर्म और शुष्क हवा आ रही है। जिसके कारण प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। रविवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में सभी संभागों में वृद्धि संभावित है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहेगा।

Published on:
24 May 2020 08:53 am
Also Read
View All