
रायपुर. अगर अभी तक आपने केबल टीवी के चैनलों का चुनाव नहीं किया है तो पहले ये खबर पढ़ ले। यहां आप जान सकते है कि ये नया प्लान आपको कितना महंगा पड़ेगा। टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथारिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के नए फैसलों के बाद उपभोक्ताओं को फ्री टू एयर चैनल नहीं मिलेगा। वहीं अब केबल चैनल डेढ़ से दो गुना महंगा हो चुका है। इससे पहले 200 से 250 रुपए में केबल ऑपरेटर 300 से अधिक चैनल उपलब्ध करा देते थे, लेकिन अब 200 रुपए की कीमत बढक़र कम से कम 300 से 500 रुपए हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ के ऑपरेटरों ने चैनल्स के खिलाफ इस लड़ाई में अपने उपभोक्ताओं का साथ मांगा है। 31 जनवरी को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक प्रदेशभर में केबल बंद रखने के बाद 2 फरवरी को केबल फेडरेशन ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ इकाई की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि कंपनी के भारी भरकम शुल्क के खिलाफ उपभोक्ताओं का साथ लेकर कीमतों चैनलों का बहिष्कार किया जाएगा।
केबल ऑपरेटर संघ के मुताबिक न्यूनतम फ्री टू एयर चैनलों के लिए कम से कम 130 रुपए का भुगतान करना होगा, वहीं इसके बदले में 100 चैनलों का प्रसारण किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुबोध कटियार ने बताया कि नए नियमों के बाद फ्री टू एयर चैनलों के लिए अब उपभोक्ताओं को 150 रुपए जीएसटी सहित प्रतिमाह भुगतान करना होगा। अलग-अलग चैनलों के लिए पृथक से शुल्क देना पड़ेगा। 1 फरवरी से फ्री चैनल बंद होने का एलान किया गया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। संभवत: 5 ये 6 फरवरी से चैनल बंद हो जाए।
प्रदेश में केबल ऑपरेटर-लगभग 5000