
सुशासन तिहार में बड़ा हादसा टला (Photo Patrika)
Sushasan Tihar Fire Incident: छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ सरकार का एक विशेष जनसंपर्क एवं शिकायत-निवारण अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य शासन को जनता के करीब लाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि सुशासन तिहार के दौरान एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब कार्यक्रम स्थल पर लगे एक पंखे में अचानक ब्लास्ट हो गया और उसमें आग लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मामला मोहला-मानपुर जिले के खरदी गांव क है। यहां आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में पंडाल में लगे एक चालू पंखे में अचानक ब्लास्ट हो गया और वह धूं-धूं कर जलने लगा। राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते मोर्चा संभाला, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत उपकरणों की जांच तेज कर दी गई है। इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी बतौर नोडल आबकारी विभाग के पास थी। कार्यक्रम के दौरान मंच पर जिला कलेक्टर सहित प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे।
सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ सरकार का एक विशेष जनसंपर्क एवं शिकायत-निवारण अभियान है, जिसका उद्देश्य शासन को जनता के करीब लाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।इस अभियान के तहत अधिकारी और जनप्रतिनिधि गांवों एवं शहरों में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हैं, उनकी शिकायतें और मांगें सुनते हैं तथा उनके निराकरण की प्रक्रिया को तेज करते हैं। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया जाता है और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाती है।
छत्तीसगढ़ में अभियान विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर संचालित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी जनसमस्याओं के निराकरण के लिए शिविर और जनचौपाल आयोजित करते हैं।
आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान
सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन
शासन और जनता के बीच सीधा संवाद
पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना
विकास कार्यों की निगरानी और समीक्षा
Updated on:
01 Jun 2026 06:28 pm
Published on:
01 Jun 2026 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
