13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cylinder Blast: दुर्ग में भीषण सिलेंडर ब्लास्ट, बच्ची समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, Video आया सामने

Cylinder Blast: दुर्ग के कुम्हारी इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

2 min read
Google source verification
Cylinder Blast

Cylinder Blast(photo-patrika)

Cylinder Blast: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी इलाके में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। एक घर में अचानक सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा मकान उसकी चपेट में आ गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक बच्ची समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

Cylinder Blast: CCTV फुटेज में कैद हुआ हादसा

घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर से पहले धुआं उठता दिखाई देता है। इसके कुछ ही देर बाद अचानक तेज धमाका होता है और घर में भीषण आग लग जाती है। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे।

आग बुझाने पहुंचे लोग भी जान बचाकर भागे

स्थानीय लोगों ने शुरुआत में आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सिलेंडर ब्लास्ट और बढ़ती आग को देखकर लोग अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। इस भीषण हादसे में एक बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मंत्री और सांसद पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद विजय बघेल मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हादसे पर दुख जताया। हादसे के बाद भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया है।

हादसे की जांच शुरू

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि गैस रिसाव के कारण सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, हालांकि जांच के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी। इस घटना के बाद कुम्हारी इलाके में लोग डरे हुए हैं। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि कई घरों तक उसकी आवाज पहुंची। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है।