
जमीन विवाद में बड़ा खुलासा (photo source- Patrika)
Sangita Ketan Shah: दुर्ग जिले में जमीन सौदे से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सुपेला थाना पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर सिंप्लेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह और उनके पति केतन शाह के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है।
शिकायतकर्ता सुनील कुमार सोमन के मुताबिक ग्राम कोहका स्थित करीब 0.10 हेक्टेयर जमीन को विवादमुक्त बताकर 50 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया गया था। 13 मार्च 2023 को हुए एग्रीमेंट के दौरान उन्होंने 10 लाख रुपये एडवांस के तौर पर दिए, लेकिन बाद में आरोपियों ने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि जिस जमीन का सौदा किया गया था, वह पहले से ही Axis Finance Limited के पास गिरवी रखी गई थी। इस जमीन पर करीब 4.5 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था। आरोप है कि यह महत्वपूर्ण जानकारी खरीदार से जानबूझकर छिपाई गई।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन को लीज और अन्य कानूनी विवादों से मुक्त बताया गया था, जबकि वह पहले से विवादों में घिरी हुई थी। इस कथित तथ्य छुपाने से खरीदार को आर्थिक नुकसान हुआ।
लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने के बाद मामला कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर सुपेला थाना पुलिस ने IPC की धारा 420, 467, 468, 471 और 120B के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में आरोपियों से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला अब जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जमीन विवाद में खूनी वारदात
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला और कोरबा की सीमा से लगे क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार इतनी भयावह स्थिति में पहुंच गया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेन्हा गांव का है। यहां रहने वाले दो सगे भाइयों-कल्याण और दयाराम-के बीच काफी समय से जमीन के हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार के स्तर पर कई बार इस विवाद को सुलझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया।
Published on:
10 May 2026 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
