
लव ट्रायंगल में युवक की हत्या (photo source- Patrika)
Durg Murder Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक लड़की से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। लव ट्रायंगल के चलते दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 वर्षीय युवक जितेश ठाकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
मृतक की पहचान जितेश ठाकुर (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जितेश अपने दोस्तों राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर के साथ सोमवार रात केजू राइस मिल के पास मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवकों के साथ उनकी कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
हमले में जितेश को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल और नेहरू का इलाज जारी है, जिनमें से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की कोतवाली थाना और क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की और रातभर की कार्रवाई के बाद 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की वजह एक युवती से बातचीत थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर पहले से तनाव था और सोमवार रात यही विवाद खूनी रूप ले बैठा। पुलिस ने मामले में हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।
7 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या
भिलाई के मोहन नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 17 वर्षीय नाबालिग नानू गोंड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार रात उस समय हुई, जब नानू शिवजी की बारात देखने गया था। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया।
शांति नगर निवासी शिव कुमार गोंड़ (51) ने मोहन नगर थाना, दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका पुत्र क्षय कुमार गोंड उर्फ नानू बारात में शामिल होने गया था। वहां पहले से चली आ रही रंजिश को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपियों ने मारपीट करते हुए चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल नानू को तत्काल सिकोला अस्पताल, दुर्ग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि नानू का कुछ युवकों से पहले भी विवाद हो चुका था। इसी रंजिश ने हिंसक रूप लेकर एक किशोर की जान ले ली।
Published on:
12 May 2026 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
