रायपुर

कलह दूर करने पत्नी ने घर बुलाया बैगा, पति ने गुस्से में आकर हथौड़े से पत्नी पर किया वार

- महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज, आरोपी गिरफ्तार .  

less than 1 minute read
Jun 12, 2021

रायपुर . घर में बैगा बुलाने पर पति- पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज पति ने पत्नी पर हथौड़े से कई वार किए। इससे पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला राजधानी के खम्हारडीह इलाके का है।

पुलिस के मुताबिक चंडीनगर निवासी
मनहरण निषाद का अपनी पत्नी पार्वती निषाद से गुरुवार को विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा, तो मनहरण ने हथौड़े से पार्वती के ऊपर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बैगा को लेकर विवाद
कुछ दिन पहले पार्वती का भाई एक बैगा को लेकर घर आया था। बताया जाता है कि गृह कलह को दूर करने के लिए बैगा को बुलाया गया था। इससे मनहरण नाराज था। गुरुवार की शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा था। इसके बाद बैगा बुलाने को लेकर पार्वती से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ा, तो उसने हथौड़े से उसके सिर पर कई वार किए और भाग निकला। इसकी शिकायत उसके बेटे गैंदलाल ने खम्हारडीह थाने में की। पुलिस ने मनहरण के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Updated on:
12 Jun 2021 01:48 pm
Published on:
12 Jun 2021 01:44 pm
Also Read
View All