रायपुर

लव मैरिज करने के बाद तीन तलाक कहकर पत्नी से तोड़ा रिश्ता, बेटी को ले जाने की दी धमकी, पति को जेल

लव मैरिज करने के बाद तीन तलाक कहकर पत्नी से संबंध तोड़ने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

less than 1 minute read
Dec 12, 2020
लव मैरिज करने के बाद तीन तलाक कहकर पत्नी से तोड़ा रिश्ता, बेटी को ले जाने की दी धमकी, पति को जेल
लव मैरिज करने के बाद तीन तलाक कहकर पत्नी से तोड़ा रिश्ता, बेटी को ले जाने की दी धमकी, पति को जेल

रायपुर. लव मैरिज करने के बाद तीन तलाक कहकर पत्नी से संबंध तोड़ने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट करने का भी आरोप लगा है।

पुलिस के मुताबिक राजातालाब नूरानी चौक निवासी 30 वर्षीया महिला ने 11 साल पहले जहीर हुसैन-मजाहिर हुसैन उर्फ पालू इरानी से लव मैरिज किया था। शादी के बाद दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे और अक्सर विवाद होता था। दोनों की एक बेटी है। संतान होने के बाद भी रिश्ते नहीं सुधरे। महिला के मुताबिक आरोपी उनके पिताजी से 10 लाख रुपए ले चुका है। इसके बाद भी शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करता था।

इसके बाद महिला अपने मायके चली गई। इस दौरान आरोपी ने महिला से तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद उसे जान से मारने, उसकी बेटी को घर से ले जाने की धमकी देता था। इसकी शिकायत पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में की। इसके बाद पुलिस ने मुस्लिम महिला(विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 की धारा 4,498ए और 506 के तहत पालू के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

Published on:
12 Dec 2020 11:53 am