21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Holiday List 2026: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां तय, दशहरा से विंटर वेकेशन तक इतने दिन रहेगा अवकाश

Chhattisgarh School Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित हो गई हैं। स्कूलों में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।
2 min read
Google source verification
School Holiday List

School Holiday List: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा(photo-patrika)

School Holiday List 2026: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी हैं। यह शैक्षणिक सत्र 16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा। विभाग के आदेश के मुताबिक, त्योहारों और सर्दियों के दौरान स्कूलों में कुल 15 दिनों की छुट्टी रहेगी। यह अवकाश राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में भी लागू होगा। छुट्टियों की तारीखें विभाग की ओर से जारी आदेश में निर्धारित की गई हैं।

School Holiday List: दशहरा पर 5 दिन की छुट्टी

स्कूल शिक्षा विभाग के जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार 5 दिनों की छुट्टी मिलेगी। दशहरा पर्व के चलते स्कूलों में यह अवकाश निर्धारित किया गया है।

दीपावली पर भी 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल

दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली के दौरान कुल 5 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई दोबारा शुरू होगी।

दिसंबर में मिलेगा विंटर वेकेशन

शीतकालीन अवकाश की तारीख भी स्कूल शिक्षा विभाग ने तय कर दी है। आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक विंटर वेकेशन रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार 5 दिनों का अवकाश मिलेगा। इसके बाद निर्धारित समय के अनुसार स्कूलों में नियमित कक्षाएं दोबारा शुरू होंगी।

कुल 15 दिन रहेगा अवकाश

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी। दशहरा पर 17 से 21 अक्टूबर तक 5 दिन, दीपावली पर 6 से 10 नवंबर तक 5 दिन और शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर 2026 तक 5 दिन रहेगा। इस तरह तीनों अवकाशों को मिलाकर पूरे सत्र में कुल 15 दिनों का अवकाश निर्धारित किया गया है।

सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव की ओर से 21 सितंबर 2026 को यह आदेश जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि राज्य के सभी संभागायुक्तों, जिला कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित संस्थानों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।