21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gotatola Attack: राजनांदगांव में युवक पर टंगिया से जानलेवा हमला, गर्दन-पीठ और कंधे पर किए ताबड़तोड़ वार

Rajnandgaon Crime News: मोहला के गोटाटोला में युवक खिलावन खरे पर टंगिया से जानलेवा हमला किया गया। गर्दन, पीठ और कंधे पर वार से युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Gotatola Attack

Gotatola Attack: राजनांदगांव में युवक पर टंगिया से जानलेवा हमला(photo-canva createpatrika)

Gotatola Attack: छत्तीसगढ़ के मोहला इलाके में युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गोटाटोला थाना क्षेत्र में एक युवक पर टंगिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान खिलावन खरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उसकी गर्दन के पीछे, पीठ और कंधे के नीचे टंगिया से वार किए। हमले के बाद युवक घर के सामने सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Mohla Crime News: घर के सामने खून से लथपथ मिला युवक

बताया जा रहा है कि घटना के बाद घायल खिलावन खरे अपने घर के सामने सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। आसपास के लोगों की नजर पड़ने के बाद मामले की जानकारी सामने आई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घायल ने आरोपी का बताया नाम

घायल खिलावन खरे ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि देवेन्द्र मार्गे ने उस पर टंगिया से हमला किया। उसके अनुसार आरोपी ने गर्दन के पीछे, पीठ और कंधे के नीचे वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद गोटाटोला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल के बयान और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी देवेन्द्र मार्गे के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और हमले की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे आपसी विवाद या कोई अन्य वजह थी। मामले में आरोपी की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।