20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajnandgaon Jhaki: गणेश झांकी में डीजे की लिमिट तय, 4 टॉप और 4 बेस की अनुमति, नियम तोड़े तो कार्रवाई

Rajnandgaon Jhaki: गणेश झांकी में डीजे को लेकर प्रशासन ने नियम तय किए हैं। डीजे में अधिकतम 4 टॉप और 4 बेस की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
Google source verification
Rajnandgaon Ganesh Jhaki

राजनांदगाव गणेश झांकी (Photo Patrika Create)

Rajnandgaon Ganesh Jhaki: गणेश विसर्जन झांकियों को लेकर चल रहा असमंजस अब खत्म हो गया है। प्रशासन ने झांकियों के संचालन से लेकर डीजे की ध्वनि व्यवस्था तक के लिए स्पष्ट नियम तय कर दिए हैं। 33 झांकी समितियों और डीजे-धुमाल संचालकों की बैठक में अधिकारियों ने दो टूक कहा कि विसर्जन झांकी निर्धारित मार्ग से ही निकलेगी और झांकी का क्रम मानव मंदिर (महाकाल) चौक से तय होगा।

नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

प्रत्येक डीजे में अधिकतम 4 टॉप और 4 बेस ही लगाए जा सकेंगे। नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव और एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में हुई बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने समितियों को व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी। अधिकारियों ने कहा कि अलग-अलग स्थानों से आने वाली झांकियों के बीच समन्वय जरूरी है। निर्धारित समय का पालन नहीं करने और रास्ते में झांकी रोककर भीड़ जुटाने से यातायात व्यवस्था बिगड़ सकती है।

साउंड सिस्टम पर नजर रहेगी

विसर्जन झांकियों में डीजे की व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी डीजे में 4 टॉप और 4 बेस से अधिक नहीं लगाए जा सकेंगे। ध्वनि प्रदूषण से संबंधित निर्धारित मानकों और न्यायालय के आदेशों का पालन करना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने चेताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इससे झांकी समितियों और डीजे संचालकों पर प्रशासन की सीधी निगरानी रहेगी।

भीड़ और जाम रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

विसर्जन के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर भारी भीड़ उमडऩे की संभावना है। झांकियों के लंबे काफिले के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका भी रहेगी। ऐसे में नंबरिंग के अनुसार झांकियों को आगे बढ़ाना और निर्धारित मार्ग पर यातायात सुचारू रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। पुलिस बल की तैनाती और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था बनाई जा रही है। प्रशासन ने समितियों से स्पष्ट कहा है कि झांकी तय रूट से ही निकलेगी। रास्ते में अनावश्यक रूप से झांकी रोककर भीड़ जुटाने, जाम लगाने या निर्धारित क्रम बिगाडऩे की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के दौरान न्यायालय के आदेश और प्रशासन के निर्देशों का पालन अनिवार्य रहेगा।

महाकाल चौक से नंबरिंग की जाएगी

प्रशासन की तय व्यवस्था के अनुसार झांकियों की नंबरिंग महाकाल (मानव मंदिर) चौक से होगी। नंबर के अनुसार ही समितियों की झांकियां आगे बढ़ेंगी। यहां से सिनेमा लाइन, भारत माता चौक, कामठी लाइन, सुरजन गली और रामाधीन मार्ग होते हुए तिरंगा चौक तक झांकियां जाएंगी। इसके बाद गंज चौक से होकर मोहरा स्थित गणेश विसर्जन कुंड पहुंचेंगी।