21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी को ये सब करना शोभा नहीं देता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कह डाली ऐसी बात, देखें वीडियो

Chhattisgarh CM Sai: राहुल गांधी के अलग-अलग बयानों को लेेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा हमला बोला है। कहा कि राहुल गांधी अपने व्यवहार से खुद को एक्सपोज कर रहे हैं..
2 min read
Google source verification
chhattigarh cm vishnudeo sai, rahul gandhi

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का राहुल गांधी को लेकर बयान ( Photo - X @RahulGandhi, DPR chhattisgarh )

Rahul Gandhi Statement: कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुुल गांधी के अलग-अलग बयानों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हमलावर हो गए हैं। मीडिया से बात करते हुए सीएम साय ने हमला बोलते हुए आचरण पर संयम रखने की नसीहत दे डाली। इससे पहले सीएम साय ने राहुल गांधी को लेकर कहा था कि वे जहां भी जाते हैं कांग्रेस का बंठाधार हो जाता है। वहीं आज एक बार राहुल गांधी को लेकर सीएम साय ने जोरदार हमला बोला है।

Chhattisgarh CM Sai: एक्सपोज हो रहे राहुल

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के राजनैतिक बयानबाजी को लेकर कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और इतने बड़े नेता को इस तरह से करना शोभा नहीं देता है। वे अपने आचरण और व्यवहार से पूरे देश में एक्सपोज हो रहे हैं। यह कतई उनके लिए उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान का वीडियो एक्स पर शेयर किया है।

राहुल जहां गए कांग्रेस को नुकसान हुआ

इससे पहले रविवार को ओडिशा रवाना होने से पहले सीएम साय ने राहुल गांधी के पूर्व दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि जिन-जिन जगहों पर राहुल गांधी गए, वहां कांग्रेस का बंठाधार हुआ। उन्होंने राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर भी इसी तरह की टिप्पणी की। कहा, उनका पिछला रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए। वे जहां-जहां गए हैं, वहां कांग्रेस को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हुआ है।

छात्रसंघ चुनाव परिणाम अपने आप में बहुत कुछ कहते हैं: सीएम साय

देश की जनता लगातार कांग्रेस की राजनीति को देख और समझ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, अभी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव परिणाम भी हमारे सामने हैं। सीएम साय ने कहा, छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई एक भी केंद्रीय पद नहीं जीत सकी। ये चुनाव परिणाम अपने आप में बहुत कुछ कहते हैं। उन्होंने कहा, देश का यवा बहत जागरूक है।