रायपुर

रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर पति ने चलाई पत्नी पर गोली, इस हाल में पहुंची हॉस्पिटल… इलाके में सनसनी

Raipur Crime News : पति-पत्नी के बीच रोज होने वाले झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। नाराज पति ने पत्नी को गोली मार दी। करीब से दो गोलियां मारी गई।

2 min read
Dec 16, 2023
raipur_crime_scene.jpg

Chhattisgarh Crime News : डीडी नगर इलाके में पति-पत्नी के बीच रोज होने वाले झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। नाराज पति ने पत्नी को गोली मार दी। करीब से दो गोलियां मारी गई। महिला ने बचने के लिए दोनों हाथ आगे कर दिए। इससे दोनों गोलियां उसकी हथेली और एक हाथ को चीरते हुए निकल गई। महिला बुरी तरह से घायल है। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पति के खिलाफ हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गोलचौक के पास रोहणीपुरम में सी-323 निवासी शुभांकर नंदी (47) पत्नी काकोली नंदी (39) और दो बच्चों के साथ रहते हैं। शुभांकर एलआईसी एजेंट है। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। छोटी-मोटी बात पर भी विवाद होता था। शुक्रवार की शाम स्मिता दोनों बच्चों को ट्यूशन छोड़ने चली गई।

पहले पिस्टल से सिर पर किया वार

स्मिता घर लौटी ही थी कि शुभांकर गाली-गलौज करते हुए आया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल तान दी। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती, शुभांकर ने पिस्टल से उसके सिर पर मारा। इसके बाद दो बार फायरिंग कर दी। स्मिता ने गोली से बचने के लिए दोनों हाथ आगे किए, तो दाहिनी हथेली को चीरते हुए एक गोली निकली और दूसरी उसके कलाई में लगी। गोली की आवाज और चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। आरोपी से पिस्टल छुड़ाई।

घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली उसके हाथ में लगी, इससे उसकी जान बच गई। पिस्टल के वार से सिर में चोट आई है। फिलहाल उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीडी नगर पुलिस ने आरोपी शुभांकर के खिलाफ हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज कर लिया है।

विवाद की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल महिला के पति के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। महिला की हालात स्थिर है।

- गुरविंदर सिंह संधू, प्रभारी, डीडी नगर

Published on:
16 Dec 2023 12:16 pm