31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather today: बर्फीली हवाओं का असर, पड़ रही गलाने वाली ठंड, पारा गिरा 3 डिग्री से भी नीचे

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के अलावा बलरामपुर जिले के सामरीपाठ का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री के करीब पहुंच गया है। कोरिया और मनेंद्रगढ़ में ठंड को देखते हुए स्कूल टाइम बदला दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 16 Dec 2023, 7:23 PM IST

cg_weather_news.jpg

CG Weather Today: बादलों के हटते ही ठंड ने अब जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा से प्रदेश में ठंड पड़ने लगी है। शुक्रवार को भी दिन में उत्तरी हवा ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा संभाग में पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

वहीं छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के अलावा बलरामपुर जिले के सामरीपाठ का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री के करीब पहुंच गया है। तापमान में गिरावट आने से मैनपाट में ओस की बूंदें जमने लगीं हैं। यहां शुक्रवार की सुबह पाले की चादर बिछी नजर आई। घास, पुआल व पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदे जमी हुईं थीं।

यह भी पढ़ें (chhattisgarh temperature today) : Mahadev App Satta : आरोपी असीम दास ने किया बड़ा खुलासा... ED ने चार घंटे तक की पूछताछ

कोरिया और मनेंद्रगढ़ में स्कूल का समय बदला

कोरिया में न्यूनतम 6 डिग्री होने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही और शीतलहर भी चल रही। (imd alert) कोरिया और मनेंद्रगढ़ में ठंड को देखते हुए स्कूल टाइम बदला दिया गया है।
जिला न्यूनतम अधिकतम

रायपुर आउटर 27.4 13.5

बिलासपुर 26.4 12.8

पेंड्रारोड 25.0 09.0

अंबिकापुर 24.5 06.1

जगदलपुर 27.7 12.2

दुर्ग 28.2 13.8

राजनांदगांव 28.0 13.1

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी आज 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का करेंगे शुभारंभ, जन-जन तक पहुचाएंगे केंद्र सरकार की योजना

Weather Update : जशपुर भी ठंड की चपेट मेंजशपुर जिले के मनोरा, सन्ना और पंडरापाठ के पठारी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान गिरकर, 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। (cg weather news) रात भर भारी ओंस गिरने और न्यूनतम तापमान में उसके फसलों सब्जियों पर बर्फ के रूप में जम जाने से किसानों के फसलों के गलने और नुकसान का अंदेशा है।

हवा में नमी से बढ़ सकता है पाराएक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में पश्चिम से आ रही है, जो 5.8 किलोमीटर पर 58 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। (weather alert) प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण नमी में वृद्धि होने सम्भावना है, जिससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।