
Viksit Bharat Sankalp Yatra : केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को शाम 4 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देशभर में यात्रा के तहत होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से वर्चुअल माध्यम से दोपहर 3 बजे कनेक्ट होंगे और यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के 4 शहरी क्षेत्र एवं 70 ग्रामीण क्षेत्र सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कनेक्ट होंगे।
केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम आईईसी मोबाइल वैन के जरिए होगा। इसके जरिए प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित पम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी तय किया जाएगा। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
स्वास्थ्य मेला और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए कैंप भी
इसके तहत स्वास्थ्य मेला, उज्ज्वला योजना, आधार कार्ड अपडेटेशन आदि के स्टॉल होंगे। इसके साथ ही नागरिक उपयोगी अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाने भी इन स्टॉल में व्यवस्था होगी। इसमें ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाएं सम्मिलित होंगी।
ग्रामीण क्षेत्र में इन योजनाओं पर फोकस
ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी।
शहरी क्षेत्र में इन योजनाओं पर फोकस
शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वल योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टेंड-अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना शहरी, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, आरसीएस योजना और खेलो इंडिया से संबंधित योजनाएं व गतिविधियां शामिल होंगी।
Published on:
16 Dec 2023, 10:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.