
Chhattisgarh Crime News : सोमनी इंड्रस्टल एरिया में संचालित कलपुर्जे कंपनी के संचालक ध्रुव ज्योति चौधरी ने अपने इंजीनियर भतीजे सायंतनराम चौधरी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर नेवई पुलिस ने आरोपी सायंतन राम चौधरी के खिलाफ घारा 406, 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
नेवई टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि रिसाली निवासी ध्रुव ज्योति चौधरी ने कोर्ट में परिवाद लगाया कि सोमनी में उसकी कलपूर्जे की कंपनी है। महाराष्ट्र नादेड़ निवासी सायंतन राम चौधरी को कंपनी में रखा है। कार्य के दौरान सायंतन ने उसे झांसा दिया कि टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर अडानी जैसी बड़ी कंपनियों लाभ कमा सकता है।
भतीजे के झांसे में आकर ध्रुव ने 78 लाख 30 हजार 34 रुपए उसे बैंक के माध्यम से दिया। सायंतन ने टेक्नीकल इनस्टूमेंट की खरीदी की। बाकी राशि का गबन कर दिया। जब ध्रुव उससे अपनी रकम मांग रहा है तो उसे घुमा रहा है। परेशान हो कर उसने सायंतन राम चौधरी के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी के प्रकरण में जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।
Updated on:
15 Dec 2023, 5:25 PM IST
Published on:
15 Dec 2023, 5:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.