31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तंत्र-मंत्र से शादी करवाने के नाम पर हड़प ली युवक की जमा पूंजी, खुद को भोत बड़ा तांत्रिक बताकर किया फ्रॉड… FIR दर्ज

Crime News : तंत्र-मंत्र के नाम पर शादी की समस्या का समाधान करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 15 Dec 2023, 4:28 PM IST

thagi.jpg

CG Crime News : तंत्र-मंत्र के नाम पर शादी की समस्या का समाधान करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। टीवी चैनलों में विज्ञापन देकर ठग गिरोह नया-नया पैतरा आजमाकर लोगों को अपने झांसे में ले रहा है। आप ऐसे ठगी से सावधान रहे। युवक ने अन्य लोग ठगी का शिकार न होकर कहकर इसकी शिकायत एसपी से की है।

यह भी पढ़ें : IT Raid : छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के 50 ठिकानों से निकला 4 करोड़ ब्लैक मनी, जांच अब भी जारी...

शिकायत में सच्चिदानंद उर्फ संजय शर्मा ने बताया कि बाबा सुल्तान मिर्जा तांत्रिक मास्टर टीवी समाचार में तंत्र-मंत्र के द्वारा शादी विवाह का तुरंत समाधान के लिए प्रचार किया जा रहा है। विगत कई महिनों से इसका समाचार अखबार व टीवी में देखने के बाद में सच्चिदानंद उर्फ संजय शर्मा शादी-विवाह के विषय में इसके मोबाईल नम्बर डायल कर इसे अपनी समस्या का समाधान के लिए मोबाईल से 30 नवम्बर को बात किया व अपनी समस्या का समाधान के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने 3 घंटे के अंदर आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा कहते हुए नर्गिस के एकाऊंट नम्बर रसीद संलग्न है।

यह भी पढ़ें : Ayushman Bharat Card : घर बैठे बन सकेगा आयुष्मान कार्ड, इन जरूरी दस्तावेजों से भरें ऑनलाइन फॉर्म..

30 नवम्बर को ग्राहक सेवा केन्द्र से नर्गिस के अकाऊंट में 5 हजार 2 सौ रुपए भेज दिया, लेकिन इसके द्वारा किसी प्रकार की समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसके बाद मोबाईल नम्बर से बात करने पर गाली-गलौच किया गया। फिर बाद में फोन उठाना ही बंद कर दिया। इससे परेशान होकर शिकायकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए कहा कि इस तांत्रिक मास्टर किंग खान बावा सुल्तान मिर्जा बहुत बड़ा फ्राड व धोखेबाज व्यक्ति है। इसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़