31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayushman Bharat Card : घर बैठे बन सकेगा आयुष्मान कार्ड, इन जरूरी दस्तावेजों से भरें ऑनलाइन फॉर्म..

Chhattisgarh News : सर्वप्रथम अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से आयुष्मान एप व आधार फेस रीड (आरडी) एप डाउनलोड करना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 15 Dec 2023, 3:20 PM IST

ayushman_bharat.jpg

Ayushman Card : सर्वप्रथम अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से आयुष्मान एप व आधार फेस रीड (आरडी) एप डाउनलोड करना है। इसके बाद की प्रक्रिया निम्न बिंदुओं पर आधारित है। शुरूआत में आयुष्मान ऐप में लॉगिन पर जाएं बेनिफिसरी विकल्प चुनें, अपना रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर दर्ज करें एवं ओटीपी डालकर लॉगिन करें। इसके बाद स्टेट-छत्तीसगढ़, स्कीम-राशन कार्ड विकल्प का चयन करें, फिर सर्च बाई-फैमिली आईडी, डिस्ट्रिक्ट - अपना जिला चुनें। फैमिली आईडी- राशन कार्ड नम्बर दर्ज कर सर्च करें।

यह भी पढ़ें : IT Raid : छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के 50 ठिकानों से निकला 4 करोड़ ब्लैक मनी, जांच अब भी जारी...

इसके पश्चात परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी प्रदर्शित होगी। जिन सदस्यों का नाम हरे रंग में होगा उनका आयुष्मान कार्ड बन चुका है उसे स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं एवं जिन सदस्यों का नाम नारंगी रंग में होगा उनका कार्ड बनाना होगा। उनके नाम के सामने डू-ईकेवायसी विकल्प प्रदर्शित होगा, तो डू-ईकेवायसी विकल्प का चयन करें, आगे आधार एथेंटिकेशन-सत्यापन के लिए 4 विकल्प प्रदर्शित होंगे।

आधार ओटीपी या फिंगर प्रिंट या ईरीस स्केन या फेस एथेंटिकेशन। यदि आधार कार्ड से मोबाईल नम्बर लिंक है तो आधार ओटीपी विकल्प का चयन करें और यदि आधार से मोबाईल नम्बर लिंक नहीं है तो फेस एथेंटिकेशन विकल्प का चयन करें। यदि आपके पास फिंगर प्रिंट बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध है तो फिंगर प्रिंट विकल्प का चयन कर आधार एथेंटिकेशन पूर्ण करें।

यह भी पढ़ें : गर्भवती महिला को नहीं मिली एम्बुलेंस, प्रसव पीड़ा में तड़पकर बच्चे-मां दोनों की हुई मौत, सदमें में परिवार

इस प्रक्रिया को करना होगा पूराअब कैप्चर फोटो विकल्प पर जाकर अपना पासपोर्ट-क्लोज अप जिसमें चेहरा सीधा दिख रहा हो, को फोटो खींचना होगा। फिर पता व मोबाइल नम्बर की जानकारी भर कर सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार सबमिट करते ही आपका केवायसी पूर्ण हो जाएगा। इसप्रकार केवायसी आटो एप्रूव भी हो सकता है। आटो एप्रूव होने पर कार्ड डाउनलोड करें। आटो एप्रूव नहीं होने पर अप्रूवल होने की प्रतीक्षा करें, अप्रूवल हो जाने के बाद अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत बीपीएल और एपीएल राशन कार्डधारी अब स्वयं घर पर ही अपना आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बना सकेंगे। इसके लिए उन्हें नजदीकी च्वाइस सेंटर या सम्बंधित अस्पताल या दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोबाईल एप्प लॉन्च किया गया है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज - राशनकार्ड व आधार कार्ड होना जरूरी है।


विगत कई महीनों से नए आयुष्मान कार्ड न बन पाने की शिकायत लगातार मिल रही थी, चूंकि अब नया ऐप और आसान तरीके आ जाने से हितग्राही कभी भी अपने घर पर ही अपना कार्ड खुद बना सकते हैं, साथ ही 5 वर्ष तक के बच्चों का नि:शुल्क इलाज भी अपने माता-पिता के आयुष्मान कार्ड से होगा। ए. पी. एल. राशन कार्डधारी हेतु 50 हजार की तथा बी.पी.एल. राशन कार्डधारी के लिए 5 लाख तक कि ईलाज की सुविधा है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत 25 लाख रुपए की ईलाज हेतु सहायता राशि का प्रावधान है।

- डॉ. प्रभुदयाल खरे, नोडल अधिकारी (आयुष्मान भारत) सारंगढ़-बिलाईगढ़