
CG IAS Officer Property: छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अफसरों ने अपनी संपत्ति का लेखा-जोखा केंद्र को दिया है। इसके आधार पर हम इस बार 2006 बैच के छह आईएएस अफसरों की संपत्ति की जानकारी साझा कर रहे हैं। इन अफसरों ने मकान के साथ-साथ कृषि जमीन में भी निवेश किया है। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। अफसरों ने स्वयं भी जमीन खरीदी है और उन्हें विरासत में भी संपत्ति मिली है।
- रायपुर के सेराखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्ग फीट एक आवासीय प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 25 लाख रुपए है। इसे हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था।
- नवा रायपुर में 3बीएचके का एक मकान है। इसे स्वयं के नाम पर 2012 में 35 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 55 लाख रुपए है। इससे सालाना 2 लाख रुपए की आय होती है।
- तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के गांव में कृषि जमीन है। इसे 2020 में पत्नी के नाम पर 11.59 लाख रुपए में खरीदी थी। इसे साल में 10 लाख 30 हजार रुपए की आय होती है।
- नवा रायपुर में स्वयं के नाम पर मकान है। इसे 2008 में 35 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 65 लाख है। इससे सालाना 1 लाख 80 हजार रुपए की आय होती है। हाउङ्क्षसग बोर्ड से खरीदा था।
- रायपुर के सेराखेड़ी में स्वयं के नाम पर एक आवासीय जमीन है। इसे 2016 में 14.54 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 20 लाख रुपए है। इसे हाउङ्क्षसग बोर्ड से खरीदा था।
- तमिलनाडु के पालयमकोट्टे में पत्नी के नाम पर एक मकान है। इसे 2019 में 31.89 लाख रुपए में खरीदा था। इसे हर साल 60 हजार रुपए की आय होती है।
- चेन्नई के एक अपार्टमेंट में फ्लैट है। इसकी कीमत 25 लाख रुपए है। यह उनकी पत्नी को विरासत में मिला है।
- तिरुनेलवेली के गांव में 2200 वर्ग फीट की एक जमीन है। इसकी कीमत 7 लाख 58 हजार 500 रुपए है। उनकी पत्नी को विरासत में मिला है।
- तिरुनेलवेली में 3600 वर्ग फीट की जमीन पर 1100 वर्ग फीट पर मकान बना है। यह स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत 39 लाख 64 हजार 900 रुपए है।
- तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक जमीन स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत 5 लाख 85 हजार 390 रुपए है। इसे वर्ष 2024 में खरीदी है।
- तमिलनाडु के कल्लाकुरिची के गांव में 14 एकड़ कृषि जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 300 लाख रुपए है। यह जमीन विरासत में मिली है। इससे हर साल करीब 6 लाख रुपए की आय होती है।
- तमिलनाडु के गांव में एक प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। इससे हर साल करीब 40 हजार रुपए की आय होती है।
- तमिलनाडु के उलुंडुरपेट में 10 हजार वर्गफीट का स्वयं के नाम खाली प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 40 लाख रुपए है।
- तमिलनाडु के उलुंडुरपेट में पांच डिसमिल जमीन स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 10 लाख रुपए हैं।
- रायपुर के लाभांडी में स्वयं के नाम पर एक मकान है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 1.10 करोड़ है। इसे लोन लेकर और पुरानी प्रॉपर्टी बेच कर खरीदा है।
- रायपुर के सेराखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्ग फीट एक आवासीय प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। इसे हाउङ्क्षसग बोर्ड से खरीदा था। इसके लिए लोन लिया था।
- रायपुर के पिरदा में एक आवासीय जमीन स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 25 लाख रुपए है। इसे अपनी पैतृक संपत्ति बेच कर और पिता से मिली आय से खरीदा था।
- राजस्थान के जालोर में स्वयं के नाम पर 3 एकड़ कृषि जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 15 लाख रुपए है। यह उन्हें विरासत में मिली थी।
- राजस्थान के जयपुर में 247.10 वर्गमीटर का एक प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। यह जमीन उन्हें पिता से मिली थी।
- कोयंबटूर के मनगलूर में पत्नी के नाम पर 1 हैक्टेयर की जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 4.10 लाख रुपए है।
- रायपुर आरंग के नवागांव में 22.12 वर्ग मीटर एक जमीन 2012 में स्वयं के नाम पर 22.60 लाख रुपए में खरीदी थी। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 43 लाख रुपए है।
- रायपुर के अभनपुर तहसील में कृषि जमीन पत्नी के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत 18 लाख रुपए है।
- रायपुर के सेराखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्ग फीट एक आवासीय प्लाट है। इसे 17.28 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 23 लाख रुपए हैं। इसे हाउङ्क्षसग बोर्ड से खरीदा था।