रायपुर

IAS Property: आईएएस अफसरों के पास है पंजाब, ग्रेटर नोएडा सहित रायपुर में संपत्ति, जानें..

IAS Property: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसरों द्वारा घोषित संपत्ति के ब्योरे में चार अफसरों की संपत्ति के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

less than 1 minute read
Apr 26, 2025

IAS Property: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसरों द्वारा घोषित संपत्ति के ब्योरे में चार अफसरों की संपत्ति के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसमें प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सचिव शहला निगार, सचिव कमलप्रीत सिंह, सचिव रोहित यादव शामिल हैं। बोरा 1999 बैच के अफसर हैं, निगार 2001 और कमलप्रीत सिंह और रोहित यादव 2002 बैच के आईएएस अफसर है।

IAS Property: आईएएस अफसरों की संपत्ति का लेखा-जोखा

इनमें से सोनमणि बोरा के पास राजधानी रायपुर के धरमपुरा, नवा रायपुर और बोरियाकला में भी प्लॉट और मकान है। इसी तरह पीडब्ल्यूडी विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह के पास उनके पैतृक गांव पंजाब लुधियाना और राजधानी रायपुर के धरमपुरा और नवा रायपुर में भी प्लॉट है।

इसी तरह साय सरकार में ऊर्जा विभाग के सचिव रोहित यादव के पास ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर सहित राजधानी रायपुर के धरमपुरा प्लॉट और मकान है। इन सभी ने अपनी संपत्ति का ब्योरा केंद्र सरकार के निर्देशानुसार घोषित की है।

रोहित यादव, सचिव

रायपुर के धरमपुरा रायपुर 4067.28 वर्गफीट और 378 वर्गमीटर का प्लाट है। यह उनके और उनकी पत्नी के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 5 लाख रुपए है।

कमलप्रीत सिंह, सचिव

ग्रेटर नोएडा गौर यमुना सिटी में प्लॉट 1349.79 वर्गफीट और 125.40 वर्गमीटर का प्लॉट स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 65 लाख रुपए है।

शहला निगार, सचिव

यूपी गौतम बुद्ध नगर दादरी में 0.253 हेक्टेयर का प्लॉट स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 29 लाख रुपए है।

ग्राम कोट तहसील दादरी गौतम बुद्धनगर में 332 वर्गमीटर का स्वयं के नाम पर प्लॉट है। इसकी वर्तमान कीमत 36 लाख रुपए है।

Updated on:
26 Apr 2025 12:27 pm
Published on:
26 Apr 2025 12:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर