रायपुर

फूट-फूट कर रोने लगी महिला कांग्रेस दावेदार, कहा- टिकट नहीं मिला तो दे दूंगी जान

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता टिकट बटवारे से असंतुष्ट नजर आ रहे है। जहां एक तरफ काली माता वार्ड में पूर्व पार्षद को टिकट नहीं दिए जाने को लेकर वार्ड के लोगों ने बीजेपी जिला अध्यक्ष के घर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2019, 4:44 PM IST
lady_parshad.jpg

रायपुर. निकाय चुनाव के घोषणा के बाद से ही टिकट को लेकर रार मचा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता टिकट बटवारे से असंतुष्ट नजर आ रहे है। जहां एक तरफ काली माता वार्ड में पूर्व पार्षद को टिकट नहीं दिए जाने को लेकर वार्ड के लोगों ने बीजेपी जिला अध्यक्ष के घर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यालय में टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ता बाहरी दावेदारों को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। यहां तक कि एक महिला दावेदार ने जान देने की धमकी तक दे दी।

दरअसल कांग्रेस भवन में दावेदार और उनके समर्थक प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे। इसीदौरान महामाया वार्ड से टिकट की दावेदार सोनिया यादव ने टिकट नहीं मिलने पर जान देने की धमकी दे डाली। हालांकि टिकटों के बटवारे को लेकर अभी किसी तरह की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

Updated on:
5 Dec 2019, 4:44 PM IST
Published on: