रायपुर

इस फल को खाने के तुरंत बाद अगर इन चीज़ो को खाया तो रूक सकती हैं आपकी धड़कने

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जामुन आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है।
2 min read
Jun 22, 2018
Blackberry
इस फल को खाने के तुरंत बाद अगर इन चीज़ो को खाया तो रूक सकती हैं आपकी धड़कने

रायपुर. इन दिनों बाजार में जामुन बिकना शुरू हो गया है। ये फल बहुत लोगों को पसंद होता है। इस फल की खासियत ये है कि स्वाद के साथ साथ ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा जामुन के बीज भी बहुत सी बिमारियों के इलाज के लिए उपयोग किये जाते है।


लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जामुन आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है। जी हां जामुन खाने के बाद अगर आप ये चीज़े खाते है तो आपके लिए यह ज़हर का काम करेगा। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में ...

जामुन खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। जामुन और दूध मिलकर मुनष्य के अग्नाशय में ज़हरीली गैस का निर्माण करते है। जिससे पेट में गैस एवं संबंधित बीमारियां भी हो सकती है। जिससे मनुष्य की मृत्यु का भी खतरा बढ़ जाता है।

जामुन खाने के बाद भूल से भी हल्दी या चूने का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमे कुछ ऐसे पदार्थ होते है जो बहुत ही जल्दी रिएक्शन कर जाते है। इस रिएक्शन से दिल की धड़कने बंद हो जाती है। इंसान को दिल का दौरा भी पड़ सकता है।

जामुन खाने के तुरंत बाद आपको अचार का सेवन नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से व्यक्ति को गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इसलिए, भूल से भी जामुन और अचार का सेवन एक साथ न करें। ज्यादा मात्रा में जामुन खाना फेफड़ों के लिए नुकसानदेह साबित होता है, इससे आपको खांसी और जुकाम भी हो सकता है। इसके अलावा जब भी आप जामुन का सेवन करें तो इसे अच्छी तरह से चबाकर खाएं।

Updated on:
22 Jun 2018 05:29 pm
Published on:
22 Jun 2018 05:08 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

AIIMS रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

एक तरफ पिता के जाने की खबर, दूसरी तरफ कैमरे पर कॉमेडी सीन, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व ने बयां किया दर्द

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?