रायपुर

Benifits of Jamun: जामुन खाना पसंद है तो जानिए क्या है इसे खाने के फायदे

Benifits of Jamun: पोषक तत्वों से प्रचुर जामुन, जामुन में भरपूर मात्र में ग्लूकोस, फ्रुक्टोज पाया जाता है. जो हमारे हेल्थ के लिए फायेदेमंद होते हैं।

2 min read
Jun 23, 2022
Jamun for health

Benifits of Jamun:रायपुर. बरसात के मौसम में पाए जाने वाले फल जामुन का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे होते है। जामुन बच्चों से लेकर बड़ों का मनपसंदीदा फल होता है। यह फल कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, जो कि हमारी सेहत के लिए कई रूपो में फायदेमंद हो सकते है। जामुन हीमोग्लोबिन बढ़ाने, हार्ट हेल्थ, पाचन क्रिया को संतुलित रखने, वजन कम करने तथा त्वचा से जुड़ी समस्याओं कारगर होते हैं। परंतु कभी-कभी जानकारी की कमी के कारण यही फल आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

जामुन खाने के फायदे
जामुन में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मुंह के संक्रमण को दूर करने में भी मदद करता है। यदि आप रोजाना गर्मी के दिनों में जामुन खाएं, तो आपके दांत और मसूड़े में होने वाली समस्याएं बहुत हद तक दूर हो सकती है।

हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मददगार
हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में अक्सर निमोनिया जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हिमोग्लोबिन की मात्रा रहना बेहद जरूरी होता है। यदि आप गर्मी के दिनों में रोजाना जामुन खाएं, तो आपके शरीर में खून की कमी बहुत हद तक दूर हो सकती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
जामुन में ऐसे गुण पाएं जाते है, जो त्वचा के दाग धब्बे जैसे- झुरिया, मुंहासे और फोड़े फुंसी की समस्याओं को दूर करके त्वचा को खूबसूरत बनाता है।

डायबिटीज में लाभदायक
जामुन में पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने की वजह से यह हृदय को स्वस्थ रखता है। यदि आप रोजाना गर्मी के दिनों में इसे खाएं, तो आपको डायबिटीज में होने का कम खतरा हो सकता है।

हृदय को रखें स्वस्थ रखने में मददगार
यदि आप गर्मी के दिनों में रोजाना जामुन खाएं तो इसमें पाए जाने वाले अनेकों पोषक तत्व आपके हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं।

वजन को रखें कंट्रोल
जामुन में कैलोरी और फाइबर की मात्रा कम पाई जाती है। यह हमारे पाचन शक्ति को मजबूत बनाने का काम करता है। यदि आप रोजाना गर्मी के दिनों में जामुन खाएं, तो आपका वजन बहुत हद तक कम हो सकता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करता है
जामुन में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यदि आप गर्मी के दिनों में रोजाना जामुन खाएं, तो यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर अनेकों तरह की बीमारियों से बचा सकता है।

Published on:
23 Jun 2022 04:16 pm
Also Read
View All