रायपुर

IMD’s Warning: चार संभाग में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, तो इन जिलों का बढ़ेगा तापमान, Alert जारी

IMD’s Warning: आईएमडी रायपुर ने जानकारी दी कि आज 9 अप्रैल को बस्‍तर संभाग, रायपुर संभाग और बिलासपुर संभाग के अलावा बस्‍तर संभाग में बारिश की संभावना है।

2 min read
Apr 09, 2025

IMD’s Warning: प्रदेश में मंगलवार को राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां पारा 42.5 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, रायपुर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है।

दूसरी ओर, बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा। एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। राजनांदगांव में लू की स्थिति रही। बाकी स्थानों पर भीषण गर्मी रही। बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना है इसलिए दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहां कई स्थानों पर बादल छाए रहे। कहीं-कहीं पर बौछारें भी पड़ीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री तक ज्यादा है।

IMD’s Warning: आज चार संभाग में बारिश के आसार

आईएमडी रायपुर ने जानकारी दी कि आज 9 अप्रैल को बस्‍तर संभाग, रायपुर संभाग और बिलासपुर संभाग के अलावा बस्‍तर संभाग में बारिश की संभावना है। साथ ही क्षेत्र में तेज आंधी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले तीन दिनों तक मध्‍य छत्‍तीसगढ़ और उत्‍तर में तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इधर दक्षिण में आने वाले पांच दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

लू का अलर्ट

हालांकि यह राहत की बात है। दरअसल, अप्रैल का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है और अभी तक लू की स्थिति नहीं बनी है। मार्च में जरूर रायपुर में लू चल चुकी है। खाड़ी में बने सिस्टम के खत्म होने के बाद प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। इससे लू चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल ओवरऑल पिछले साल से ज्यादा लू चल सकती है।

यानी लू के दिनों की संख्या बढ़ेगी। इससे लोगों को बचकर रहना होगा। भीषण गर्मी के दौरान घर से बाहर न निकलें। शरीर में पानी की समस्या आम है। इसलिए रोजाना 8 से 10 लीटर पानी पीने की जरूरत है, ताकि शरीर में पानी पर्याप्त मात्रा में रहे।

Published on:
09 Apr 2025 09:46 am
Also Read
View All

अगली खबर