21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: आरंग में 4 लोगो की दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी…

CG News: तेज रफ्तार कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कार नेशनल हाइवे नंबर 53 से गुजर रही थी. बताया जा रहा है कि कार के चालक ने कार के ऊपर से अपना नियंत्रण खो दिया।

2 min read
Google source verification
CG News: आरंग में 4 लोगो की दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी

CG News: आरंग इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी लाश महानदी पुल के नीचे मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल (18) गुरुवार की शाम अपने दोस्त के साथ घूमने निकला।

निसदा मोड़ के पास प्रेमलाल कुछ सामान लेने ठहरा। उसका दोस्त आगे निकल गया। रात में वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। रात में उसकी तलाश शुरू हुई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

शुक्रवार सुबह महानदी पुल के पास प्रेमलाल संदिग्ध हालात में मृत मिला। पुलिस खुदकुशी करने की आशंका जता रही है। दरअसल देर रात प्रेमलाल ने अपने भाई को वाट्सऐप मैसेज भी किया था। इसमें अपने मानसिक तनाव को लेकर जिक्र था। फिलहाल आरंग पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या के साथ-साथ आत्महत्या के भी एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

तेज रफ्तार कार दुर्घटना का शिकार

आरंग थाना इलाके में तेज रफ्तार कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कार नेशनल हाइवे नंबर 53 से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि कार के चालक ने कार के ऊपर से अपना नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई ओर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त कार में कुल 4 लोग सवार थे. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।मरने वालों में दो सगे भाई हैं।

दुर्घटना के वक्त कार में 4 लोग सवार थे। सभी युवक महासमुंद गए थे और वहां से वापस आरंग लौट रहे थे। इसी बीच पारागांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने मृतक तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

2 सगे भाइयों समेत 3 की सड़क हादसे में मौत

आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने कहा, चारों युवक कार में सवार होकर महासमुंद से अपने घर आरंग लौट रहे थे। तभी नेशनल हाइवे नंबर 53 में पारागांव के पास स्थित टर्निंग में कार मोड़ते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के बाद पूरे मामले की जांच में जुट गई है।