रायपुर

मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक आज, धान खरीदी के लिए तैयार होगा खाका

धान खरीदी की तैयारियों को लेकर मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक सोमवार को होगी। इस बैठक में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर एक खाका तैयार होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2021, 1:45 PM IST
Paddy Procurement
मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक आज, धान खरीदी के लिए तैयार होगा खाका

रायपुर. धान खरीदी की तैयारियों को लेकर मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक सोमवार को होगी। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत (Food Minister Amarjeet Bhagat) की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर एक खाका तैयार होगा। इस पर अंतिम मुहर राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लगेगी। इस साल धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाया गया है।

इस बार करीब एक करोड़ मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखने की तैयारी है। जबकि पिछली बार करीब 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।बताया जाता है कि इस बैठक में धान खरीदी के लक्ष्य के मुताबिक संग्रहण केंद्र बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। साथ ही धान खरीदी की नीति का पूरा मसौदा रखा जाएगा।

इसके साथ ही बैठक में धान खरीदी की तिथि को लेकर भी चर्चा होगी। बता दें कि पिछले साल राज्य सरकार ने एक दिसंबर से धान खरीदी की शुरुआत की थी। इसका विपक्ष सहित किसान संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। इस बार भी विपक्ष पहले ही 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग कर चुका है। इसके अलावा बैठक में चावल की अनुमति को लेकर भी विस्तार से चर्चा होगी।

Published on: