रायपुर

85th Congress Convention 2023 : गोल्डन माला को लेकर सियासत शुरू सीएम बोले – अडानी के मित्रों को सोना ही सोना दिखता है

अधिवेशन के समापन के बाद सीएम ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला करते हुए लिखा- भाजपा की दिक्कत यही है कि छत्तीसगढ़ को समझती है और न ही उसकी परंपराओं को.... और मुहावरा है कि सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है। ठीक वैसे ही अडानी के मित्रों को सोना ही सोना दिखता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2023, 12:57 PM IST
cm.jpg

रायपुर. कांग्रेस महाधिवेशन के पहले दिन से ही गोल्डन माला की खूब चर्चा रही। ये माला पहनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अतिथियों का स्वागत किया था। फिर सीएम के ही ट्विटर हैंडल से माला पहनाने का वीडियो शेयर हुआ। जल्द ही वीडियो वायरल हो गया और उसमें कमेंट आने लगे कि मेहमानों का स्वागत सोने की माला से हुआ है। अधिवेशन के समापन के बाद सीएम ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला करते हुए लिखा- भाजपा की दिक्कत यही है कि छत्तीसगढ़ को समझती है और न ही उसकी परंपराओं को.... और मुहावरा है कि सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है। ठीक वैसे ही अडानी के मित्रों को सोना ही सोना दिखता है।

बस्तर से मंगवाई विशेष माला
जानकारों के अनुसार बांस के फूलों से तैयार इस माला को विशेष तौर पर बस्तर से मंगवाया गया था।

सफल आयोजन के लिए टीम को बधाई
मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट में बताया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने आयोजन की ऐतिहासिक सफलता के लिए मुझे बधाई दी है। इस बधाई के बराबरी के हकदार मंत्रिमंडल के मेरे साथी, विधायक-सांसदगण और सभी कार्यकर्ता भी हैं। मैं भी आप सबको बधाई देता हूं। आने वाले समय के लिए हमें इसी तरह तैयार रहना है।

Published on: