रायपुर

छत्तीसगढ़ के इन 7 सीटों में भाजपा-कांग्रेस के 14 में से 13 प्रत्याशी करोड़पति, देखें लिस्ट में कौन सबसे आगे

CG Election 2024: सरगुजा से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को छोड़कर सभी करोड़पति है। पैसे और संपत्ति के मामले में भाजपा प्रत्याशियों को कांग्रेस ने पीछे कर दिया है।

2 min read
Apr 28, 2024
These three candidates are rich

ढालसिंह पारधीCG Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान 7 मई को होगा। इन सीटों पर 168 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें भाजपा-कांग्रेस के 14 प्रत्याशियों में से 13 करोड़पति हैं।

प्रदेश में कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उसके पास 17.93 करोड़ की कुल संपत्ति है। इसके बाद रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन 17.7 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ दूसरे नंबर है। जांजगीर-चांपा के कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया 13.07 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर हैं। सरगुजा से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को छोड़कर सभी करोड़पति है। पैसे और संपत्ति के मामले में भाजपा प्रत्याशियों को कांग्रेस ने पीछे कर दिया है।

कई बड़े कर्जदार तो किसी के पास नहीं है कार

निर्वाचन आयोग को दी जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव की कुल संपत्ति 6 करोड़ से ज्यादा है, लेकिन उन पर 2 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू पर 2 करोड़ से ज्यादा तो ताम्रध्वज साहू पर करीब डेढ़ करोड़ का कर्ज है।

जांजगीर-चांपा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पास खुद की कार नहीं है। सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज की संपत्ति 10 साल में 10 गुना बढ़ गई है।