रायपुर

CG Election 2018: चुनाव में कालाधन रोकने आयकर विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर

विधानसभा चुनाव के दौरान कालाधन रोकने के लिए आयकर विभाग ने टोल फ्री नंबर 18002337010 जारी किया है। यह नंबर सिविल लाइन स्थित केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़ गया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2018, 8:14 PM IST
yogi government
चोरी के एक प्रकरण में पांच हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई।

रायपुर. विधानसभा चुनाव के दौरान कालाधन रोकने के लिए आयकर विभाग ने टोल फ्री नंबर 18002337010 जारी किया है। यह नंबर सिविल लाइन स्थित केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़ गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इसे सभी सुरक्षा एंजेसियों को वितरीत करने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया जाएगा। इस टोल फ्री नंबर पर कोई भी अपनी 24 घंटे फोन कर सूचना दे सकता है।

इसके लिए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी को ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। मिली जानकारी का तुरंत परीक्षण कर एक्शन भी लेंगे। सूचनाकर्ता के लोकेशन और उसकी पहचान करने के लिए संबंधित नंबर पर कालर आइडी भी लगाया गया है। कंट्रोल रूम के इस नंबर का परीक्षण किया जा रहा है। चुनावी आचार संहिता के लागू होते ही शुरू कर दिया जाएगा।

अफसरों को जिम्मेदारी
सभी 27 जिलों के लिए 100 से अधिक नोडल अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह रायपुर स्थित केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं संयुक्त आयकर निदेशक अन्वेषण, सिध्दार्थ भीमसिंह मीणा को रिपोर्ट देंगे। सभी अफसरों को विभाग की ओर से विशेष मोबाइल नंबर भी दिए गए है। साथ ही इसे तुरंत रिसिव करने का निर्देश भी दिया गया है।

इंटेलिजेंस यूनिट
आयकर विभाग की स्पेशल इंटेलिजेंस यूनिट रायपुर स्थित विमानतल पर तैनात रहेगी। यहां 4 सदस्यी स्पेशल टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। वह संदेहियों की जांच करने के साथ ही सीआइएसएफ की सूचना पर तुरंत कार्रवाही करेंगे। इसी तरह रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों के लिए मोबाइल टीम लगातार गश्त करेगी।

इस दौरान कैश और बुलियन का प्रवाह रोकने के लिए सभी अफसरों को विशेष अधिकार दिए जाएगें। वह तलाशी लेने के साथ ही कैश और बुलियन पकड़े जाने इसे जब्त भी करेंगे। गौरतलब है कि 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आयकर विभाग ने 300 करोड़ रूपए से अधिक का कालाधन जप्त किया था। इसे चुनाव के दौरान खपाने के लिए लाया गया था।

Updated on:
21 Sep 2018, 8:14 PM IST
Published on: