रायपुर

Chhattisgarh IT Raid: शराब-स्टील कारोबारियों के विभिन्न ठिकानों में छापे, रायपुर व रायगढ़ समेत कई शहरों में कार्रवाई

Chhattisgarh IT Raid: इनकम टैक्स की एक टीम ने बुधवार सुबह रायपुर और रायगढ़ में अलग-अलग जगहों पर छापे मारे हैं। इनमें एक स्टील और शराब कारोबारी शामिल हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2022, 10:16 AM IST
raid.jpg

Chhattisgarh IT Raid: रायपुर। आयकर विभाग की एक बड़ी टीम ने बुधवार को अब से कुछ देर पहले छापेमारी शुरू की है। इनमें एक स्टील कारोबारी की फैक्ट्री और ऐश्वर्या किंगडम स्थित घर और एक बड़े शराब कारोबारी के ठिकाने शामिल हैं। शराब कारोबारी के यहां दो साल पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी। शराब कारोबारी के यहां छापा पड़ने का कारण दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ा बताया गया है। फिलहाल कार्रवाई अभी-अभी शुरू ही हुई है। आयकर सूत्रों ने बताया कि रायपुर कमिश्नरी के 50 से अधिक अफसरों की टीम कल से ही अलर्ट की गई थी। इन्हें आज सुबह, सुबह रवाना किया गया।

बताया जा रहा है की रायपुर के अलावा रायगढ़ , बिलासपुर व भिलाई में भी छापेमारी की गई है। शराब व्यवसाई, स्टील कारोबारी व कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़े 1 दर्जन से भी ज्यादा लोगों के यहां छापा मारा गया है। बताया जा रहा है की शराब कारोबारी अमोलक भाटिया, उरला के स्टील कारोबारी के फैक्ट्री व घर में छापा मारा गया है। छापेमारी की इस प्रक्रिया में 50 से से भी ज्यादा आयकर अधिकारी शामिल है।

इसके अलावा उरला के लाविस्टा में स्टील व पावर फैक्ट्री कारोबारी सुनील अग्रवाल व पिता रामदास अग्रवाल दोनों के यहां ही छापा मारा गया है। ऐश्वर्या किंगडम में आरके गुप्ता तथा रायगढ़ में CA अनिल अग्रवाल तथा खरसिया में कारोबारी मुकेश अग्रवाल व नटवर रतेरिया के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

Published on: