रायपुर

सावधान: शहर के इन इलाकों में बढ़ रही चोरी की वारदातें, लूट के बाद हो गई एक और चोरी

आजाद चौक इलाके में खुलेआम महिला को चाकू दिखाकर हुई लूट के आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2018, 5:03 PM IST
Chhattisgarh news
सावधान: शहर के इन इलाकों में बढ़ रही हैं चोरी की वारदातें, लूट के बाद हो गई एक और चोरी

रायपुर. आजाद चौक इलाके में खुलेआम महिला को चाकू दिखाकर हुई लूट के आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए हैं। दूसरी ओर त्योहारी सीजन के चलते चोर भी सक्रिय हो गए हैं। अलग-अलग इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। टिकरापारा इलाके में एक डॉक्टर के घर चोरों ने हाथ साफ किया। चोरी की घटनाएं सूने मकानों में ज्यादा हो रही है। उरला, गुढिय़ारी, टिकरापारा, पुरानी बस्ती इलाके में चोरियां ज्यादा हो रही है।

चार दिन बाद भी नहीं मिले लुटेरे
आजाद चौक इलाके में हुई खुलेआम लूट की कोशिश के आरोपी युवकों को पुलिस चार दिन बाद भी पकड़़ नहीं पाई है।

पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज है। आजाद चौक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदेहियों से पूछताछ की, लेकिन असली आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।

दोपहिया की डिक्की से मोबाइल पार
टिकरापारा इलाके के एक मॉल के गरबा ग्राउंड में शिवानी मरकाम की दोपहिया की डिक्की से तीन मोबाइल पार हो गए। अज्ञात व्यक्ति ने डिक्की का ताला तोड़कर मोबाइल चुरा लिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश कर रही है।

डॉक्टर के घर चोरी
टिकरापारा इलाके में संजीवनी अस्पताल के सामने दावड़ा कॉलोनी निवासी डा. प्रशांत जायसवाल के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला। घर की सिटकनी तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने की चेन, मोबाइल सहित एक लाख रुपए का माल लेकर फरार हो गए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Published on: