रायपुर

छठ पूजा के लिए ट्रेनों में बढ़ी भीड़, लोकल के यात्री भी हलाकान

ट्रेनें कम चलने के कारण लगातार यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। रायपुर जंक्शन से होकर आने-जाने वाली गाड़ियां फुल चल रही है। यह स्थिति 30 नवंबर तक बनी हुई है।
1 minute read
Nov 17, 2020
Railways will run special trains on big festivals,Railways will run special trains on big festivals
Railways will run special trains on big festivals,Railways will run special trains on big festivals

रायपुर. ट्रेनें कम चलने के कारण लगातार यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। रायपुर जंक्शन से होकर आने-जाने वाली गाड़ियां फुल चल रही है। यह स्थिति 30 नवंबर तक बनी हुई है। छठ पूजा नजदीक होने से यात्रियों के टिकट एक या फेरे के स्पेशल ट्रेन चलने और एक्स्ट्रा से ही कंफर्म हो रहे हैं। जो गाड़ियां चल रही हैं, उनमें भी लोकल के यात्रियों को रिजर्वेशन टिकट लेकर सफर करना पड़ रहा है। क्योंकि रेल मंडल की सभी लोकल ट्रेनों के पहिए पिछले 8 महीने में थमे हुए हैं।

इस समय रायपुर जंक्शन से 25 जोड़ी ट्रेनें चल रही है। जबकि आमतौर पर 130 ट्रेनें चलती थी इस वजह से आने-जाने वाले चात्रियों की संख्या बढ़ने से वेटिंग सूची लंबी हुई है। त्योहार के सीजन में लोगों को उम्मीद थी कि लोकल ट्रेनें चलने लगेगी, लेकिन यह सुविधा रेलवे ने मुहैया नहीं कराया। जिन ट्रेनों को चलाया गया रायपुर से भानुप्रतापपुर और रायपुर से कोरबा के बीच उसे भी बंद कर दिया गया है। जबकि लोकल ट्रेनों के यात्री हर दिन एमएसटी से 15 सौ के करीब सफर करते रहे है।

ऐसी स्थिति में यात्रियों का टिकट तभी कंफर्म हो रहे हैं, जब गाड़ियों में एक्स्ट्रा कोच लग रहे हैं। अहमदाबाद-हावड़ा के बीव एक फेरा स्पेशलः हावड़ा-अहमदाबाद रूट पर वेटिंग सूची बढ़ने पर एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन मंगलवार को रायपुर से होकर हावड़ा जाएगी।

इसी तरह दुर्ग और पटना के बीच छठ पूजा स्पेशल ट्रेन दो फेरे के लिए चलाई जा रही है। दुर्ग से यह ट्रेन सोमवार को रवाना हुई और 17 नवंबर को भी चलेगी। इसी तरह पटना तरफ से 17 और 18 नवंबर को दुर्ग के लिए चलेगी। साउथ बिहार, सारनाथ, अमरकंटक और कोरबा-यशवंतपुर ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच लगाया जा रहा है।

शिव प्रसाद पवार, पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, रेलवे

Updated on:
17 Nov 2020 08:11 am
Published on:
17 Nov 2020 08:05 am
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप