रायपुर

Indian Army Day 2023: 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है सेना दिवस, जानिए इस दिन का इतिहास…

Indian Army Day 2023: हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2023, 11:45 AM IST
Indian Army Day 2023
Indian Army Day 2023

Indian Army Day 2023: भारत में 15 जनवरी को हर वर्ष सेना दिवस यानी आर्मी डे ( (Indian Army Day ) के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भारतीय थल सेना आर्मी डे के रूप में मनाती है। 15 जनवरी, 2023 को 75वां सेना दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा (Field Marshal KM Cariappa) ने जनरल फ्रांसिस बुचर (General Sir Francis Butcher) से भारतीय सेना की कमान ली थी। इस मौके पर देश थल सेना की वीरता, उनके शौर्य और कुर्बानियों को याद करता है।

Indian Army Day 2023: 15 जनवरी को ही क्यों होता है आर्मी डे
फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को आजाद भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख 15 जनवरी, 1949 को नियुक्त किया गया था। यह भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। 15 जनवरी को हर साल भारतीय सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जब करियप्पा सेना प्रमुख बने तो उस समय भारतीय सेना में लगभग 2 लाख सैनिक थे। करियप्पा साल 1953 में रिटायर हो गए थे और 94 साल की उम्र में साल 1993 में उनका निधन हुआ था।

Indian Army Day 2023: 1776 में कोलकाता में हुआ था सेना का गठन
राजा महाराजाओं के दौर में हर शासक के अपने सैनिक होते थे। ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय सेना का गठन साल 1776 में कोलकाता में किया। उस दौरान भारतीय सेना ईस्ट इंडिया कंपनी की सैन्य टुकड़ी मानी जाती थी। बाद में ब्रिटिश भारतीय सेना का नाम मिला और अंत में भारतीय थल सेना के तौर पर देश के जवानों को पहचान मिली।

Indian Army Day 2023: ये बने पहले लेफ्टिनेंट जनरल
आर्मी डे तय होने के बाद भारतीय सेना के पहले लेफ्टिनेंट जनरल बनने का गौरव केएम करिअप्पा को मिला। वे देश के पहले भारतीय के तौर पर कमांडर इन चीफ बने थे। करिअप्पा आजाद भारत के पहले सेना प्रमुख थे। केएम करिअप्पा को ''किप्पर'' नाम से भी बुलाया जाता है।

Updated on:
15 Jan 2023, 11:45 AM IST
Published on: