रायपुर

इंडियन आर्मी में भर्ती होने का सुनहरा मौका: जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

- भारतीय थल सेना की भर्ती रैली दुर्ग में होगी- रायपुर के आवेदकों के लिए 6, 7 और 10 मार्च होंगे शामिल
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Feb 2021, 2:17 PM IST
Indian Army Recruitment
army recruitment open rally in Durg

रायपुर. अगर आप सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारतीय थल सेना भर्ती रैली शुरू करने वाली है।

भारतीय थल सेना की यह भर्ती रैली दुर्ग जिले के रविशंकर स्टेडियम में 3 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। भर्ती रैली में भाग लेने के लिए रायपुर जिले के आवेदक 6 मार्च, 7 मार्च और 10 मार्च को आवेदन कर सकते हैं।

जिला रोजगार कार्यालय रायपुर के उप संचालक एल.ओ.लाॅरी ने बताया कि आवेदक अपना प्रवेश पत्र स्वयं के ईमेल पते से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदकों को कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट (48 घंटे पूर्व की) के साथ उपस्थित होना है।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द, रायपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आवेदक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह भर्ती रैली कवर्धा में आयोजित होने वाली थी।

Published on: