रायपुर

CG News: भारतीय हॉकी का शताब्दी वर्ष, देेशभर में खेले जाएंगे 1000 से अधिक मैच, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में होगा दर्ज

CG News: गिनीज बुक ऑफ रेकार्ड में दर्ज कराया जाएगा। शताब्दी वर्ष के महत्व पर कार्यक्रम संयोजक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मृणाल चौबे को बनाया गया है।
less than 1 minute read
Oct 24, 2025
CG News: भारतीय हॉकी का शताब्दी वर्ष, देेशभर में खेले जाएंगे 1000 से अधिक मैच, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में होगा दर्ज

CG News: भारतीय हॉकी का शताब्दी वर्ष देशभर में 7 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में एक ही समय में 1000 से अधिक मैच खेले जाएंगे। इसके साथ इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ रेकार्ड में दर्ज कराया जाएगा। शताब्दी वर्ष के महत्व पर कार्यक्रम संयोजक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मृणाल चौबे को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष पूरे होने का यह अवसर पूरे गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए।

छत्तीसगढ़ हॉकी से संबद्ध सभी जिलों को इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 7 नवंबर प्रत्येक मान्यता प्राप्त जिले में एक पुरुष और एक महिला टीम के बीच मैच आयोजित किया जाएगा। पूरे भारत के लगभग 650 जिलों में एक साथ मैच खेले जाएंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि यह आयोजन भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है।

7 नवंबर 1925 को देश में पहली हॉकी प्रशासनिक संस्था का गठन हुआ था। इसके बाद 1928 में एम्स्टर्डम ओलंपिक में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को हराकर अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। 1928 से 1959 का काल भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग माना जाता है। महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि भारत अब तक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में कुल 8 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीत चुका है। इसके अलावा, भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी एशियाई खेलों में 7 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

Updated on:
24 Oct 2025 01:56 pm
Published on:
24 Oct 2025 01:55 pm