रायपुर

अब टिकट के लिए घंटों लाइन लगने की जरुरत नहीं, घर बैठे ऐसे बुक करें जनरल टिकट

अब टिकट के लिए घंटों लाइन लगने की जरुरत नहीं, घर बैठे ऐसे बुक करें जनरल टिकट ...
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 8:34 PM IST
Five percent bonus will be given to travelers when booking tickets for UTS
Five percent bonus will be given to travelers when booking tickets for UTS

रायपुर: रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप द्वारा अनारक्षित टिकट मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्रियों द्वारा बनाए जा रहे हैं, टिकट बनाने की प्रक्रिया को और सरलीकरण करते हुए कुछ बदलाव किए गए हैं आप मोबाइल टिकट ऐप के माध्यम से लेना और अधिक आसान हो गया है इस प्रक्रिया हेतु रजिस्ट्रेशन में पहले 4 स्टेप में रजिस्ट्रेशन करना होता था।

जिसे सरलीकरण करते हुए 1 स्टेप में रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है। पहले पासवर्ड एसमएएस द्वारा प्राप्त होता था अब यूजर से अपना पासवर्ड जनरेट कर सकेंगे। यूटीएस ऐप को अब आईसीएमएस से जोड़ दिया गया है जिससे संबंधित स्टेशन पर आने वाली गाडिय़ों की जानकारी ऐप के माध्यम से यात्रियों को प्राप्त होती रहेगी मोबाइल से टिकटिंग बनाते समय समय-समय पर होने वाले अपडेट यूजर्स को प्राप्त होते रहेंगे।

मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट लेने से यात्रियों को समय की बचत और वॉलेट रिचार्ज करने पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त बोनस, पेपर रहित टिकट होने से पर्यावरण संरक्षण में मदद, अपना टिकट अपने हाथ बनाने की सुविधा मिलती है यात्री अनारक्षित टिकट के अलावा एमएसटी (मासिक सीजन टिकट), प्लेटफ ार्म टिकट भी बना सकते हैं। यूटीएस टिकट मोबाइल से बना कर डिजीटल भारत बनाने में सहयोग करें। स्मार्ट यात्री बनें तकनीक उपयोग करें मोबाइल ऐप के माध्यम से निम्नानुसार अनारक्षित टिकट प्राप्त किया जा सकता है।

गूगल प्ले स्टोर से आसानी से करें डाउनलोड

यूटीएस एप को प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है. यूटीएस ऐप को डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करना होगा. इसके बाद एप से कहीं के लिए भी जनरल टिकट बुक कर सकते हैं. इस एप की मदद से आपको को जनरल टिकट लेने के लिए स्टेशन पर घंटों लाइन खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.


ऐसे बुक कर सकेंगे टिकट

- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर यूटीएस आनलाइन एप डाउनलोड करना होगा

- जो पेज आएगा उस पर जाते हुए अपनी आईडी बनानी होगी या आपकी पहले से कोई आईआरसीटीसी आईडी है तो उससे लॉगिन कर सकते हैं

- आईडी में अपना मोबाइल नंबर टाइप करना होगा

- रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्टर्ड नंबर पर रेल वॉलेट का रिचार्ज कराना होगा ये ऑप्शनल है, चाहे तो आप ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं

- 150 रुपये से लेकर अधिकतम पांच हजार रुपये तक रिचार्ज कर सकते हैं

- फिर उसी रिचार्ज से आप कहीं से भी कहीं का टिकट बुक कर सकेंगे

- डेबिट और क्रेडिट कार्ड के थ्रू भी टिकट बुक कर सकेंगे

- टिकट बुक होने के बाद एक कोड मिलेगा, जिसे किसी भी अधिकृत रेलवे टिकट काउंटर, एटीवीएम से प्रिंट ले सकते हैं.

Published on: