रायपुर

कोलकाता से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, एक युवक की मौत, मचा हडकंप

CG Breaking News: अचानक बेहोश होने पर हड़कंप मच गया। वहीं आनन फानन में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई..
less than 1 minute read
Oct 10, 2025
CG Breaking news, Latest cg news
रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (Photo - IANS)

CG Breaking News: कोलकाता से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। दरअसल प्लेन में सवार एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। अचानक बेहोश होने पर हड़कंप मच गया। ( CG News ) वहीं आनन फानन में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। युवक को इलाज के लिए तुरंत माना सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने जांच के बाद मौत की पुष्टि की।

CG Breaking News: मृतक ब्लड कैंसर से पीड़ित था..

जानकारी के अनुसार प.बंगाल निवासी मृतक वर्धमान ब्लड कैंसर से पीड़ित था। इलाज के लिए वह दुर्गापुर से मुंबई जा रहा था। वहीं अचानक तबीयत बिगड़ने पर इलाज से पहले ही मौत हो गई। इस घटना से रायपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। वहीं कुछ देर बाद फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ान भरी।

बीते महीने एयरपोर्ट पर​ गिरी थी आसमानी बिजली

रायपुर एयरपोर्ट पर बीते महीने आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला था। जिसके चलते कई विमानों की उड़ाने रद्द हो गई थी। आकाशीय बिजली गिरने से टेक्निकल जोन वीएचएफ प्रभावित हुआ था। इससे लैंडिंग होने वाले विमानों से संपर्क टूट गया और हवा में चक्कर लगाने के बाद पांच विमानों को दूसरे शहर डायवर्ट करना पड़ गया था। कोलकाता और हैदराबाद से आई फ्लाइट को भुवनेश्वर, दिल्ली के विमान को भोपाल और मुंबई और पुणे की फ्लाइट को नागपुर भेजा गया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट की परिचालन व्यवस्था प्रभावित हो गई थी।

Updated on:
10 Oct 2025 02:02 pm
Published on:
10 Oct 2025 02:02 pm