रायपुर

Indigo Flight Cancelled: रायपुर से इंडिगो की फ्लाइट रद्द, कई फ्लाइटो के समय में हुआ बदलाव, यात्री हुए परेशान

Indigo Flight Cancelled: रायपुर-इंदौर फ्लाइट अब 3:30 घंटे की देरी से 1:50 बजे उड़ेगी। फ्लाइट के यात्री काफी परेशान हैं क्योंकि इस देरी की वजह से उनका शेड्यूल प्रभावित हो रहा है।
less than 1 minute read
Dec 04, 2025
Indigo Flight Cancelled: रायपुर से इंडिगो की फ्लाइट रद्द, कई फ्लाइटो के समय में हुआ बदलाव, यात्री हुए परेशान
रायपुर से इंडिगो की फ्लाइट रद्द (Photo Patrika)

Indigo Flight Cancelled: इंडिगो एयरलाइंस में स्टाफ की कमी का असर रायपुर समेत कई शहरों में देखा जा रहा है। आज सुबह रायपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा रायपुर-इंदौर और रायपुर-गोवा कनेक्टिंग फ्लाइट्स में भी देरी देखी गई।

सुबह 10:25 पर होने वाली रायपुर-इंदौर फ्लाइट अब 3:30 घंटे की देरी से 1:50 बजे उड़ेगी। फ्लाइट के यात्री काफी परेशान हैं क्योंकि इस देरी की वजह से उनका शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्टाफ की कमी के कारण फ्लाइट्स की संचालन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

उड़ानों के समय में हुआ बदलाव

इंडिगो की रायपुर-दिल्ली फ्लाइट 67895 सुबह 5 बजे की जगह 6 बजे के बाद पहुंची। 65349 सुबह 6 बजे के बजाय 7.25 बजे आई। फ्लाइट 62473 सुबह 10 बजे की जगह 11 बजे आई। रायपुर-मुंबई फ्लाइट 66373 सुबह 8.40 बजे की जगह 9.12 बजे आई। 66691 सुबह 5.35 की जगह 7.12 बजे पहुंची। फ्लाइट 65049 सुबह 9 बजे के स्थान पर 11.50 बजे पहुंच सकी।

Updated on:
04 Dec 2025 04:14 pm
Published on:
04 Dec 2025 01:42 pm