रायपुर

पिता के साथ दादा को तर्पण देने गए मासूम की तालाब में डूबने से मौत, सदमे में परिवार

Innocent died due to drowning in pond: त्योहार की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2023, 1:20 PM IST
Innocent died due to drowning in pond
मासूम की तालाब में डूबने से मौत

रायपुर। Innocent died due to drowning in pond: त्योहार की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। खमतराई में पितृपक्ष में 13 साल का बालक अपने पिता के साथ दादा को तर्पण देते समय तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार सदमे में है।

घर का बुझ गया चिराग

यह घटना खमतराई के व्यास तालाब की है। पितृपक्ष का पहला दिन होने के कारण शुक्रवार को गांधी नगर निवासी हुलास वर्मा पितृ तर्पण के लिए बिरगांव के व्यास तालाब गए थे। साथ में उनका 13 वर्षीय बेटा लक्ष्मण वर्मा भी था। दोनों व्यास तालाब में तर्पण (CG Hindi News) करने उतरे थे।

तालाब में डूबकी लगाते समय लक्ष्मण गहराई में डूब गया। इसकी जानकारी होने पर हुलास और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। थोड़ी देर तक तो उसका पता नहीं चला। आसपास के कई लोग उसकी तलाश में लगे रहे। कुछ देर बाद बालक मिला, लेकिन (Raipur Accident) उसकी मौत हो चुकी थी। बालक एकलौता था। उसकी तीन बहनें हैं। बालक की मौत से उनके पिता और परिवार सदमे में हैं। खमतराई पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Published on: