रायपुर

इस IPS के नाम से थर – थर कांपते है अपराधी अब बस्तर जाकर नक्सलियों का करेंगे सफाया

नक्सली मामले सुलझाने माने जाते हैं एक्सपर्ट, राजधानी से सीधे बस्तर के मोर्चे पर की तैनाती .
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2019, 5:25 PM IST
ig_bastar.jpg

रायपुर . राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। रविवार देर शाम हुए इस आदेश में अब तक राजधानी से बस्तर के नक्सली मोर्चे की कमान संभाल रहे पी. सुंदरराज को बस्तर आईजी की कमान सौंपी गई है। नक्सली मोर्चे के एक्सपर्ट माने जाने वाले पी. सुंदरराज को यहां का आईजी बनाने का सीधा मतलब है कि सरकार बस्तर में शांतिपूर्ण तरीके से नक्सलियों के लिब्रिटेड जोन को भेदना चाहते हैं।

शांत छवि के साथ समस्याओं को ध्यान में रखकर काम करने वाले सुंदरराज को बस्तर से नक्सली मुक्त कराने की ब्लूप्रिंट तैयार कराकर भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि पी. सुंदरराज नक्सल मोर्चे के एक्सपर्ट माने जाते हैं। यहां पहले एसपी, फिर डीआईजी और प्रभारी आईजी की कमान संभाल चुके है। इस दौरान सीआरपीएफ जवान के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने से लेकर नक्सली मोर्चे में कई बड़ी सफलता उन्होंने हासिल की है। वहीं बस्तर में मोबाइल नेटवर्क मजबूत करने से लेकर नक्सलियों के कोर एरिया को भेदने की रणनीति में इन्हें महारत हासिल है।

वहीं पिछले ढाई साल से बस्तर आईजी का कमान संभाल रहे विवेकानंद सिन्हा को सरकार ने दुर्ग रेंज की जिम्मेदारी सौंपी है। इनके कार्यकाल के दौरान बस्तर में उन्होंने नक्सली मोर्चे में बड़ी सफलताएं हासिल की है। उनके कार्यकाल में विधानसभा, लोकसभा, दंतेवाड़ा उपचुनाव और चित्रकोट उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने की प्रमुख जिम्मेदारी निभाई है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
4 Nov 2019, 5:25 PM IST
Published on: